20 जनवरी 2026,

मंगलवार

Patrika LogoSwitch to English
icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

बूंदी

Video : कजली तीज माता की सवारी के दौरान हृदय गति रुकने से कलाकार नंदू मस्ताना की मौत

कजली तीज सवारी के दौरान हृदय गति रुकने से कलाकार की मौत हो गई। पुलिस के अनुसार एमबीएस कॉलोनी नयापुरा निवासी नंदकिशोर (59) उर्फ नंदू मस्ताना कजली तीज सवारी के बीच चल रहा था

Google source verification

बूंदी . कजली तीज सवारी के दौरान हृदय गति रुकने से कलाकार की मौत हो गई। पुलिस के अनुसार एमबीएस कॉलोनी नयापुरा निवासी नंदकिशोर (59) उर्फ नंदू मस्ताना कजली तीज सवारी के बीच चल रहा था।इस दौरान अचानक गिर गया। जिला अस्पताल ले जाने पर चिकित्सक ने उसे मृत घोषित कर दिया।नंदकिशोर एमबीएस अस्पताल में चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी था।वहीं स्टेज कलाकार भी था।

टाइल्स के टुकड़े गिरने से तीन महिलाएं चोटिल

बूंदी.कजली तीज माता की शोभायात्रा के दौरान बालचंद पाड़ा स्थित भूराजी वैद्य की गली के यहां कुछ देर के लिए माहौल गर्मा गया। शोभायात्रा के मध्य में अचानक छतों से कुछ टाइल्स के टुकड़े आने से तीन महिलाएं राजेश, संजू व तस्लीम चोटिल हो गई। पत्थर फैंकने की सूचना पर पुलिस जाप्ता मौके पर पहुंच गया। स।वहां पूछताछ की तो पता चला छत से टाइल्स के टुकड़े नीचे गिर गए थे। इसके बाद सबने राहत की सांस ली। घायल महिलाओं को अस्पताल ले जाया गया। एक महिला राजेश के आंख में चोट लग गई। दूसरी महिला के सिर पर टुकड़ा पड़ा। सूचना पर पुलिस उप अधीक्षक व शहर कोतवाल मौके पर पहुंचे। इस दौरान लोगों की भीड़ जमा हो गई। पुलिस के अनुसार अचानक छत से टाइल्स के कुछ टुकड़े गिर गए। इससे महिला के लग गई।