
बूंदी. शहर में निरीक्षण के दौरान अधिकारियों से चर्चा करते जिला कलक्टर हरफूल सिंह यादव।
बूंदी. नव नियुक्त जिला कलक्टर हरफूल सिंह यादव ने रविवार को बूंदी शहर का सघन निरीक्षण कर आरयूआईडीपी के विकास कार्यों, सडक़ों की स्थिति और शहर की सफाई व्यवस्था का जायजा लिया। उन्होंने हुडको के तहत होने वाले कार्यों के लिए चिन्हित स्थानों का भी अवलोकन भी किया। जिला कलक्टर ने नगरपरिषद के अधिकारियों को निर्देश दिए कि आगामी एक माह के भीतर शहर की सफाई व्यवस्था हर हाल में मजबूत और सुचारू हो जानी चाहिए। निरीक्षण के दौरान जिला कलक्टर ने पुलिस लाइन, मीरा गेट, जैतसागर, लंकागेट क्षेत्र, बालचंदपाड़ा, नवल सागर झील, नागदी बाजार और खेल संकुल जैसे प्रमुख क्षेत्रों का दौरा किया। उन्होंने पुलिस लाइन व महावीर कॉलोनी में जैतसागर नाले के निर्माण की प्रगति जांची और अतिक्रमण हटाकर कार्य की गति बढ़ाने तथा निर्मित नाले की नियमित सफाई सुनिश्चित करने को कहा। निरीक्षण के दौरान अतिरिक्त जिला कलक्टर रामकिशोर मीणा, जिला परिषद के मुख्य कार्यकारी अधिकारी रवि वर्मा, उपखंड अधिकारी लक्ष्मीकांत मीणा सहित अन्य विभागों के अधिकारी मौजूद रहे।
नालियों में न डाले कचरा
जिला कलक्टर ने आमजन से नालियों में कचरा न डालने की अपील करते हुए सार्वजनिक संपत्तियों के रख-रखाव में सहयोग मांगा। उन्होंने साथ चल रहे अधिकारियों को खेल संकुल में गाजर घास को तुरंत साफ करवाने और सूखे पत्तों से खाद बनाने के लिए कम्पोस्ट पिट विकसित करने के निर्देश दिए। उन्होंने तरणताल में सुरक्षा मानकों की शत-प्रतिशत पालना सुनिश्चित करने को भी कहा। साथ ही लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला के विजन के अनुसार बूंदी शहर को मजबूत आधारभूत संरचना और जनहितैषी सुविधाओं वाला शहर बनाया जाएगा।
झील में जमा कचरा हटाओ
निरीक्षण के दौरान कलक्टर नवल सागर पहुंचे, जहां उन्होंने झील किनारे बन रहे म्यूजिकल फाउंटेन का निरीक्षण करते हुए पर्यटन अधिकारी को फाउंटेन के पास और झील में जमा कचरा तुरंत हटाने तथा पर्यटकों के लिए पार्किंग के माकूल प्रबंध करने के निर्देश दिए। आजाद पार्क में आमजन की आवाजाही को देखते हुए उन्होंने अधिकारियों को एक दिन में पार्क की पूर्ण सफाई करवाने, खराब लाइटों और व्यायाम उपकरणों को तुरंत दुरुस्त कराने के निर्देश दिए।
Updated on:
27 Apr 2026 12:12 pm
Published on:
27 Apr 2026 12:08 pm
बड़ी खबरें
View Allबूंदी
राजस्थान न्यूज़
ट्रेंडिंग
