11 फ़रवरी 2026,

बुधवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

बूंदी

Video :बूंदी महोत्सव के तहत निकाली शोभायात्रा में बिखेरी रंग बिरंगी छटा

केशवरायपाटन. धार्मिक नगरी में शनिवार को नाव घाट पर स्थित गणेश मंदिर में भगवान गणेश की पूजा अर्चना कर बूंदी महोत्सव के शुभारंभ किया।

Google source verification

केशवरायपाटन. धार्मिक नगरी में शनिवार को नाव घाट पर स्थित गणेश मंदिर में भगवान गणेश की पूजा अर्चना कर बूंदी महोत्सव के शुभारंभ किया। यहां नगर पालिका अधिशासी अधिकारी रूहीन तरून्नुम ने गणेश की पूजन अर्चना करवा कर बूंदी उत्सव का आगाज किया। मंत्रोच्चार के साथ आचार्य बद्रीलाल शर्मा, आशीष गौतम ने पूजन करवाया। पूजन के बाद केशव परिक्रमा की गई। पर्यटन को बढ़ावा देने के लिए आयोजित उत्सव में पर्यटकों का अभाव रहा लेकिन शहर के बच्चों ने शोभायात्रा निकालकर रंग-बिरंगी छटा बिखेरी।


शोभायात्रा में झलकती आंचलिक झांकियां
महोत्सव के तहत शहर में निकाली गई शोभायात्रा में विभिन्न अंचलों की झलक दिखाई दी। शाम चंबल कॉलोनी परिसर से गाजे-बाजे के साथ शोभायात्रा शुरू की गई। शोभा यात्रा में अलग-अलग स्कूलों के छात्र छात्राओं ने विचित्र वेशभूषा, ग्रामीण अंचल, खेती किसानी, सांप्रदायिक सद्भावना, देश एकता, विभिन्न धर्मों, समाज के साथ अलग-अलग अंचलों को साकार करने वाली झांकियां प्रदर्शित की गई। शोभायात्रा में सबसे आगे घोड़े चल रहे थे।


महोत्सव की आभा यहां देखने को मिली चंबल नदी के किनारे मां चर्मण्यवती की आरती और दीपदान के अवसर पर चंबल जगमगा उठी। यहां पर मनमोहन रंगोलियां बनाने के बाद नाव से जब चंबल नदी में दीपदान शुरू किया तो मानो चंबल नदी में तारे टिमटिमा रहे हो। मां चर्मण्यवती की आरती के अवसर पर केशव घाट जगमगा उठा।