12 अप्रैल 2026,

रविवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

Bundi : 400 से अधिक भ्रष्टाचार के आरोपी जेल भेजे-शर्मा

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने आरोप लगाया कि कांग्रेस शासन में प्रदेश में काफी भ्रष्टाचार हुआ। अब तक चार से अधिक अधिकारी-कर्मचारी जेल जा चुके है। पेपर आउट और भ्रष्टाचार करने वालों को किसी कीमत पर नहीं छोड़ेगे। जल जीवन मिशन में काफी घोटाले हुए है।

2 min read
Google source verification
Bundi : 400 से अधिक भ्रष्टाचार के आरोपी जेल भेजे-शर्मा

हिण्डोली में कार्यक्रम के दौरान हाथ हिलाकर अभिवादन करते मुख्यमंत्री व अन्य।

बूंदी. हिण्डोली. मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने आरोप लगाया कि कांग्रेस शासन में प्रदेश में काफी भ्रष्टाचार हुआ। अब तक चार से अधिक अधिकारी-कर्मचारी जेल जा चुके है। पेपर आउट और भ्रष्टाचार करने वालों को किसी कीमत पर नहीं छोड़ेगे। जल जीवन मिशन में काफी घोटाले हुए है। अब उसमें भी जेल जाने वालों की लाइन लग गई है। वे हिण्डोली में शनिवार शाम 70 करोड़ के विकास कार्यों के लोकार्पण और शिलान्यास समारोह को संबोधित कर रहे थे।
उन्होंने कहा कि केन्द्र और प्रदेश की सरकार जनता के दुख दर्द को जानती है इसलिए युवा, महिलाएं, किसान एवं मजदूरों के हित की योजनाएं बनाकर उनका क्रियान्वयन किया जा रहा है। मुख्यमंत्री ने कहा कि महात्मा ज्योतिबा फुले ने अपना पूरा जीवन शोषित, वंचित और पिछड़े वर्गों के उत्थान के लिए समर्पित किया। नारी शिक्षा, किसानों के अधिकार और सामाजिक न्याय के लिए अलख जगाई। उनके दिखाए रास्ते पर चलते हुए राज्य सरकार प्रदेश को कृषक कल्याणकारी राज्य बनाने के लिए कृतसंकल्पित है।

24 जिलों में मिल रही दिन में बिजली
मुख्यमंत्री ने कहा कि कांग्रेस के शासनकाल में ङ्क्षसचाई करने के लिए किसानों को रात्रि के समय बिजली मिल रही थी, लेकिन हमारी सरकार ने किसानों का दर्द समझा और दिन में बिजली देने का कार्य शुरू किया। राज्य के करीब 24 जिलों में किसानों को ङ्क्षसचाई के लिए दिन में बिजली मिल रही है। आने वाले समय में पूरे राज्य में किसानों को दिन में बिजली दी जाएगी।

नौकरी लेने वाले नहीं, देने वाले बने
मुख्यमंत्री ने युवाओं को नौकरी लेने वाले नहीं बल्कि देने वाला बनने के लिए प्रोत्साहित किया। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार ने युवाओं को रोजगार देने के लिए रोड मैप तैयार किया है, जिसके तहत राज्य के युवा रोजगार लेने के बजाय देने वाले बनेंगे।

द्वितीय चरण के कार्य भी होंगे
मुख्यमंत्री ने कहा कि रामसागर झील का प्रथम फेज के कार्य का शिलान्यास हुआ है। उन्होंने द्वितीय चरण के कार्यों की घोषणा करते हुए कहा कि झील को पर्यटन की ²ष्टि से विकसित कर नई सौगात दी जाएगी। झील से हो रहे पानी के रिसाव को रोका जाएगा। हिण्डोली में महात्मा ज्योतिबा फ ुले के जीवनी के बारे में पैनोरमा बनाया जाएगा। उन्होंने प्रत्येक ब्लॉक में सावित्री बाई फु ले पुस्तकालय और प्रत्येक जिले में एक-एक आदर्श ज्योतिबा फुले स्कूल खोलने की भी घोषणा की।

विभिन्न समाजों ने किया स्वागत
ाहेलीपेड पर उतरने के बाद मुख्यमंत्री का काफिला राष्ट्रीय राजमार्ग से होते हुए कस्बे की ओर पहुंचा। यहां पर गुर्जर एवं नाथ समाज व दुगारी के कार्यकर्ताओं ने पुष्पवर्षा करके मुख्यमंत्री का स्वागत किया गया। उपखंड अधिकारी कार्यालय के बाहर बंजारा एवं कालबेलिया समाज ने स्वागत किया हुडेश्वर महादेव मंदिर के पास मीणा समाज ने स्वागत किया।

शिक्षा के क्षेत्र में मिसाल
इस अवसर पर पूर्व कृषि मंत्री प्रभुलाल सैनी ने कहा कि सावित्री बाई फुले का शिक्षा के क्षेत्र में योगदान को नहीं भूलाया जा सकता है। केन्द्र सरकार नारी शक्ति वंंदन अभियान के तहत उनके कार्य को आगे बढ़ा रही है। सभा में भीलवाड़ा सांसद दामोदर अग्रवाल, जलदाय मंत्री कन्हैया लाल चौधरी, ऊर्जा राज्य मंत्री हीरालाल नागर, जहाजपुर विधायक गोपी चंद मीना, भाजपा जिलाध्यक्ष रामेश्वर मीणा समेत कई पदाधिकारी मंच पर मौजूद रहे।