पकी फसलों को पहुंचा नुकसान
गुढ़ा बांध व नवल सागर से गेट खोलकर की पानी की निकासी
बूंदी. जिले में लगातार हो रही बारिश ने किसानों को रूला दिया है। बूंदी शहर में सुबह से ही रुक-रुक कर रिमझिम बारिश हो रही है। यहां सुबह नवल सागर के गेट खोलकर पानी की निकासी की गई। वहीं हिण्डोली क्षेत्र में बारिश होने से गुढ़ा बांध बांध के तीन गेट खोलकर पानी की निकासी की गई। कापरेन, नोताड़ा, जजावर, तालेड़ा, बड़ानयागांव, करवर, सुमेरगंजमंडी, जजावर, केशवरायपाटन, नैनवां में भी रुक-रुक कर बारिश हुई। ऐसे में खेतों में कट कट पड़ी फसले भीग गई। सुबह आठ बजे तक नैनवां में 56, तालेड़ा में 1, इन्द्रगढ़ में 33, हिण्डोली में 50, के.पाटन में 24, बूंदी में 50 एमएम बारिश दर्ज की गई। शाम पांच बजे क इन्द्रगढ़ 2 , बूंदी में 4, के.पाटन में 2, तालेड़ा में 5, हिण्डोली में 5, नैनवां में 16 एमसम बारिश दर्ज की गई।