
बूंदी उत्सव :देशी-विदेशी पावणों का कत्त-बाफले से किया सत्कार
बूंदी. बूंदी उत्सव के दूसरे दिवस पर यहां सुखमहल में सुरम्य प्राकृतिक छटा के बीच देशी-विदेशी पावणों की देशी व्यंजनों से मीठी मनुहार की गई। उनका हाड़ौती के पसंदीदा पारम्परिक व्यंजन कत्त-बाफले से सत्कार किया।
कार्यक्रम में पावणों को साफे बांधे गए। तिलक किया। पर्यटकों को रोली, अक्षत का टीका किया और रक्षा सूत्र बांधे। जेसीआई की ओर से अध्यक्ष अनुकृति विजय एवं सहयोगी सदस्यों के साथ विदेशी सैलानियों का स्वागत किया गया। उन्हें रोली का टीका लगाकर मुंह मीठा कराया गया। विदेशी महिलाओं को चूडिय़ां पहनाई गई और मेहंदी से हाथ सजाए गए, जिससे वे फूली न समाई।
विदेशी मेहमान इस मान मनुहार से इतने अभिभूत हुए कि वे तेज मसालेदार खाने के आदी ना होने पर भी बड़े चाव से आनंद के साथ इसे खाते दिखे। ‘वेरी गुड’, ‘वंडरफुल’, ‘सो नाइस व लवली’ जैसे उच्चारणों के साथ इस आयोजन को सराहते रहे। इस मौके पर जिला कलक्टर रुक्मणि रियार, पुलिस अधीक्षक ममता गुप्ता आदि मौजूद थी।
इन्होंने किया पारंपरिक सत्कार
जेसीआई ऊर्जा की ख्याति भंडारी, प्रीति दौलतानी, श्वेता, रुचि, नंदिनी विजय, कंचन, डॉ. मंजू, अर्चना एवं अन्य ने विदेशी मेहमानों का रोली आदि से स्वागत सत्कार किया। इस अवसर पर लोक कलाकारों ने कच्छी घोड़ी और अन्य नृत्य गीतों से समा बांधा। इस अवसर पर पर्यटन अधिकारी विवेक जोशी, सहायक पर्यटन अधिकारी प्रेमशंकर सैनी, इंटेक संयोजक विजयराज सिंह, राजकुमार दाधीच, नितेश शर्मा, पुरुषोत्तम लाल पारीक, अशोक शर्मा, के.सी. वर्मा, धु्रव व्यास आदि गणमान्य नागरिक मौजूद रहे।
Published on:
17 Nov 2019 12:27 pm
बड़ी खबरें
View Allबूंदी
राजस्थान न्यूज़
ट्रेंडिंग
