10 फ़रवरी 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

नीलामी को लेकर किसानों ने स्टेट हाइवे किया जाम

कृषि उपज मंडी देई में सोमवार को कृषि जिंसों की नीलामी नहीं होने से आक्रोषित किसानों ने आधे घंटे तक स्टेट हाईवे 34 पर नैनवां- बूंदी मार्ग पर चक्काजाम कर दिया।

2 min read
Google source verification

बूंदी

image

pankaj joshi

Dec 08, 2020

नीलामी को लेकर किसानों ने स्टेट हाइवे किया जाम

नीलामी को लेकर किसानों ने स्टेट हाइवे किया जाम

नीलामी को लेकर किसानों ने स्टेट हाइवे किया जाम
देई. कृषि उपज मंडी देई में सोमवार को कृषि जिंसों की नीलामी नहीं होने से आक्रोषित किसानों ने आधे घंटे तक स्टेट हाईवे 34 पर नैनवां- बूंदी मार्ग पर चक्काजाम कर दिया। किसानों ने मंडी गेट के सामने वाहनों की आवाजाही को रोककर वाहनों के पहिए थाम दिए। जिससे सडक़ की दोनों साइडों में वाहनों की लाइनें लगनी शुरू हो गई। बाद में नीलामी शुरू होने की सूचना पर किसान जाम हटाकर मंडी पहुंचे।
इस दौरान मार्ग से गुजरने वाले यात्री परेशान होते रहे। जानकारी के अनुसार मंडी में हम्माल संघ द्वारा निर्धारित समय बाद भी हम्माली की दरें नहीं बढ़ाने से तुलाई से मना कर दिया। हम्मालों द्वारा तुलाई के लिए मना करने पर व्यापारियों ने नीलामी रोक दी। नीलामी नहीं होती देखकर किसान सडक़ पर उतर गए और चक्काजाम कर दिया। मंडी प्रशासन ने हम्माल संघ से बातचीत कर तुलाई के लिए राजी किया। इसके बाद चक्काजाम स्थल पर जाकर किसानों से नीलामी शुरू होने की जानकारी देकर नीलामी प्रकिया में भाग लेने की अपील की। लेकिन इसके बाद कुछ किसानों ने भाग लिया तो किसानो के बीच तीखी बहस हुई।
बाद में सभी किसानों ने जाम हटा दिया। हाईवे जाम करने वाले किसानों का कहना था कि मंडी में व्यापारियों द्वारा कम भाव पर माल तुलाई की जाती है। जिससें किसानों को नुकसान उठाना पड़ता है। ऐसे में कई किसान नीलामी शुरू होने के बाद भी नीलामी प्रकिया में भाग लेने नहीं पहुंचे थे। लेकिन आधे किसानों के जाने से चक्काजाम समाप्त करना पड़ा। जाम की सूचना पर मौके पर पुलिस भी पहुंची। लेकिन तब तक जाम हट चुका था।
मार्च तक यथावत रहेगी दरे
देई.कृषि उपज मंडी देई में सोमवार को मंडी प्रशासन ने व्यापारियों व हम्मालों की संयुक्त बैठक हुई। जिसमें हम्माल संघ की दरों को बढाने को लेकर विचार विमर्श हुआ। मंडी सचिव नरेन्द्र स्वर्णकार ने बताया कि बैठक में हम्माली की वर्तमान दरों को मार्च 21 तक यथावत रखने का निर्णय लिया गया। साथ ही किसी भी समस्या पर 48 घंटे पूर्व सूचना देकर ही काम बंद करने की सहमति बनी। इस दौरान बैठक में देई नायब तहसीलदार केसी मीना व्यापार मंडल अध्यक्ष महेंद्र कुमार जैन, हम्माल संघ अध्यक्ष रामलाल गुर्जर व अन्य हम्माल व व्यापारी मौजूद रहे।