12 फ़रवरी 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

बूंदी

Accident :टैंकर ने दो बाइक व वैन को मारी टक्कर, वैन में आग लगने से पुत्र की मौत, पिता घायल। Video

नैनवां. एनएच 148 डी पर शनिवार रात टोपा गांव के पास टैंकर ने दो बाइक समेत वैन के टक्कर मारने से वैन में आग लग गई।

Google source verification

नैनवां. एनएच 148 डी पर शनिवार रात टोपा गांव के पास टैंकर ने दो बाइक समेत वैन के टक्कर मारने से वैन में आग लग गई। आग लगने से पिता-पुत्र झुलस गए। गंभीर घायल पुत्र भंवरलाल को जयपुर ले जाते समय रास्ते में उसने दम तोड़ दिया। वहीं हादसे के दौरान टैंकर की टक्कर से वैन के आगे चल रहा बाइक सवार पिता गोरर्धन का दूसरा पुत्र भी घायल हो गया। हादसे की जानकारी मिलते ही नैनवां पुलिस मौके पर पहुंची ओर दमकल की मदद से आग पर काबू पाया और दोनों पिता-पुत्र को बाहर निकालकर पुलिस की जीप से नैनवां चिकित्सालय पहुंचाया। पुलिस व परिजनों के अनुसार थाना क्षेत्र के बड़वा की देवरिया निवासी 50 वर्षीय गोवर्धन व उसका पुत्र 30 वर्षीय भवर लाल वैन से, गोवर्धन का दूसरा पुत्र 22 वर्षीय लोकेश उनके आगे बाइक से चल रहा था। लोकेश का साथी आव का खेड़ा निवासी राजूलाल भी उसकी बाइक से आगे चल रहा था। टैंकर ने पहले दोनों बाइक को टक्कर मारी। जिससे दोनों बाइक क्षतिग्रस्त हो गई। एक बाइक पर सवार लोकेश भी घायल हो गया। दूसरी बाइक पर सवार राजूलाल बच गया,लेकिन उसकी बाइक क्षतिग्रस्त हो गई। दोनों बाइक के टक्कर मारने के बाद वैन के भी टैंकर ने टक्कर मार दी। जिससे वैन में आग लग गई। आग लगते ही वैन में सवार गोरर्धन को ग्रामीणों ने तत्काल बाहर निकाल। जिससे उसके सिर पर गंभीर चोट आई। वैन चला रहे भंवरलाल को बाहर निकलने का समय नहीं मिला और वैन पूरी तरह आग की चपेट में आ जाने से झुलस गया। सूचना पर थानाधिकारी सुभाषचंद्र शर्मा, एएसआई लादूसिंह जाप्ते के मौके पर पहुंचे ओर दमकल के सहयोग से आग पर काबू पाया पुलिस ने भंवरलाल को बाहर निकाला। झुलसे पिता-पुत्र की हालत गंभीर होने पर प्राथमिक उपचार के बाद जयपुर रैफर कर दिया। जिसमे से भंवरलाल की रास्ते में मौत हो गई। टक्कर के बाद टैंकर को चालाक भगाकर ले गया। पुलिस ने नाकांबदी कराई और टैंकर को मेड़ी तिराहे पर पकड़ लिया,लेकिन चालक मौके से भाग गया। पुलिस ने प्रकरण दर्ज कर मामले की जांच शुरु कर दी है।
वैन में भभकी आग,तीसरी बार में पाया काबू
वैन में लगी आग पर करीब पौन घंटे में काबू पाया गया। आग तेज होने पर तीन दमकलों से आग बुझाई गई। दमकल कर्मी राजेश,आलोक कुमार व अभय कुमार ने बताया कि पहली बार में आग पर काबू पाकर वैन में सवार को बाहर निकालने के बाद वेन में फिर आग भभक उठी। लपटे उठने लग गई। जिसने यह मंजर देखा हर कोई आग बुझाने में जुट गया। तीसरी बार में आग पर काबू पाया गया।