8 फ़रवरी 2026,

रविवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

स्लीपर कोच व ट्रक में आमने सामने की भिंड़त में तीन जने घायल

क्षेत्र के बासनी गांव में एनएच 52 पर बूंदी जिला सीमा समाप्ति पर सोमवार सुबह एक स्लीपर कोच व ट्रक की आमने सामने से जोरदार टक्कर हो गई।

less than 1 minute read
Google source verification
स्लीपर कोच व ट्रक में आमने सामने की भिंड़त में तीन जने घायल

स्लीपर कोच व ट्रक में आमने सामने की भिंड़त में तीन जने घायल

पेच की बावड़ी. क्षेत्र के बासनी गांव में एनएच 52 पर बूंदी जिला सीमा समाप्ति पर सोमवार सुबह एक स्लीपर कोच व ट्रक की आमने सामने से जोरदार टक्कर हो गई। जिससे ट्रक चालक सहित बस में सवार तीन सवारियां घायल हो गई। जिन्हें उपचार के लिए देवली अस्पताल भिजवाया गया। जानकारी के अनुसार इंदौर से जयपुर के लिए जा रही स्लीपर कोच बासनी बॉर्डर के पास सामने से होटल से रवाना हो रहे ट्रक से जा टकराई। भिड़ंत इतनी जोरदार थी कि दोनों वाहनों के आगे से परखच्चे उड़ गए। जिसमें ट्रक चालक, यात्री लक्ष्मी (35), अभी (10) और छाया (29) गम्भीर घायल हो गए। जिन्हें हाइवे एम्बुलेंस ने देवली अस्पताल पहुंचाया। सूचना पर पेच की बावड़ी पुलिस चौकी प्रभारी एएसआई भैरूलाल, कांस्टेबल सन्दीप कुमार, राजपाल मौके पर पहुंचे और अन्य सवारियों की सार संभाल कर सवारियों को अन्य साधनों से रवाना किा। इसके बाद क्रेन बुलाकर बस व ट्रक को साइड में करवाया। सूत्रों ने बताया कि ट्रक चालक होटल पर चाय पीकर रवाना ही हो रहा था, तभी यह हादसा हो गया।