
विश्व पर्यटन दिवस : प्राचीन स्मारकों का किया अवलोकन
कोविड-19 जागरूकता प्रदर्शनी ने दिया संदेश
बूंदी. विश्व पर्यटन दिवस के अवसर पर रविवार को जिले के पुरामहत्व के संरक्षित स्मारकों पर पर्यटकों ने भ्रमण एवं अवलोकन किया। इस अवसर पर सुबह 84 खंभों की छतरी पर पर्यटन विभाग तथा पुरातत्व विभाग की ओर से श्रमदान कर स्थल को स्वच्छ बनाया गया। यहां दोनों विभागों एवं इनसे जुड़े व्यक्तियों ने श्रमदान किया। इस अवसर पर संरक्षित स्थलों को आमजन के प्रवेश के लिए नि:शुल्क रखा गया। बूंदी एवं आसपास के स्थानों से लोगों ने यहां आकर स्मारकों का अवलोकन कर पर्यटन का आनंद लिया। हालांकि अन्य वर्षों से इस बार कोरोना संक्रमण के कारण चहल-पहल कम रही।
कोरोना से बचने का दिया संदेश
सूचना एवं जनसंपर्क विभाग की ओर से पर्यटन स्थलों पर जागरूकता प्रदर्शनी लगाई गई। इस प्रदर्शनी में विशेष रूप से मास्क पहनने की अनिवार्यता को दर्शाया गया। घर से बाहर जाने पर मास्क अनिवार्य रूप से पहनने का संदेश दिया गया। साथ ही आवश्यक दूरी बनाने, सार्वजनिक स्थानों पर नहीं थूकने, बार-बार हाथ धोने तथा सैनिटाइज करने सहित कोरोना से बचाव के अन्य संदेश भी दिए गए।
कहां कितने पर्यटक आए
विश्व पर्यटन दिवस के अवसर पर रविवार को 448 पर्यटकों ने पर्यटक स्थलों का अवलोकन किया। राजकीय संग्रहालय में 142, सुख महल में 142, रानीजी की बावड़ी में 137 तथा 84 खंभों की छतरी का 27 पर्यटकों ने अवलोकन किया।
Published on:
28 Sept 2020 11:40 am
बड़ी खबरें
View Allबूंदी
राजस्थान न्यूज़
ट्रेंडिंग
