12 फ़रवरी 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

Annual Festival : जिलेभर में हुए वार्षिकोत्सव के आयोजन, प्रतिभावान छात्र-छात्राओं एवं भामाशाहों का किया सम्मान

राजकीय बालिका उप्रा विद्यालय राजराजेश्वर रोड में शनिवार को वार्षिकोत्सव आयोजित किया गया। प्रधानाचार्य रामस्वरूप नागर ने कार्यक्रम की शुरुआत की।

3 min read
Google source verification
जिलेभर में हुए वार्षिकोत्सव के आयोजन : प्रतिभावान छात्र-छात्राओं एवं भामाशाहों का किया सम्मान

जिलेभर में हुए वार्षिकोत्सव के आयोजन : प्रतिभावान छात्र-छात्राओं एवं भामाशाहों का किया सम्मान

केशवरायपाटन. राजकीय बालिका उप्रा विद्यालय राजराजेश्वर रोड में शनिवार को वार्षिकोत्सव आयोजित किया गया। प्रधानाचार्य रामस्वरूप नागर ने कार्यक्रम की शुरुआत की। मुख्य अतिथि राजस्थान शिक्षक संघ राष्ट्रीय के जिला अध्यक्ष अनिल सामरिया थे। समारोह में उत्कृष्ट कार्य करने वाले छात्र छात्राओं को सम्मानित किया। संचालन अध्यापक दुर्गाशंकर पांचाल ने किया।

स्कूल में वाटर कूलर भेंट
राजकीय प्रवेशिका संस्कृत विद्यालय में शनिवार को वार्षिक उत्सव एवं प्रतिभा सम्मान समारोह हुआ। समारोह में नगर पालिका अध्यक्ष कन्हैया लाल कराड़, भारत विकास परिषद संरक्षक सूर्य प्रकाश बागला ने बच्चों के पानी के लिए वाटर कूलर भेंट किया। कार्यक्रम में मुख्य ब्लॉक शिक्षा अधिकारी मंगतिराम सहरिया, मनोनीत पार्षद दीनबंधु गौतम ने भाग लिया। प्रधानाचार्य महेश कुमार गौतम ने अतिथियों का स्वागत किया।

नैनवां. कस्बे के राजकीय स्वामी विवेकानन्द मॉडल विद्यालय का शनिवार को वार्षिकोत्सव व भामाशाह सम्मान समारोह हुआ। मुख्य अतिथि पुलिस उपाधीक्षक योगेश चौधरी, अध्यक्षता पालिकाध्यक्ष प्रेमबाई गुर्जर, विशिष्ट अतिथि पालिका उपाध्यक्ष आबिद हुसैन, जिला परिषद सदस्य कन्हैयालाल मीणा, आशाराम मीणा, पार्षद पुखराज ओसवाल, अनिरुद्ध शाह, उच्च माध्यमिक विद्यालय के प्रधानाचार्य कैलाशचन्द महावर थे। विद्यालय के प्रधानाचार्य रामपाल मीणा ने वार्षिक प्रतिवेदन पेश किया।

नोताडा़. कस्बे के राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय में शनिवार को भामाशाह सम्मान समारोह व वार्षिकोत्सव हुआ। अतिथि नोताडा सरपंच रामदेव पहाडिया, कासीराम मालव, रामङ्क्षसह चौधरी, ब्रह्मानंद गुर्जर, मोडूलाल मीणा, श्रवण मीणा आदि मौजूद रहे। अध्यक्षता प्रधानाचार्य कविता शर्मा ने की। छात्र -छात्राओं द्वारा विभिन्न प्रस्तुतियां दी। कोरोना काल में अच्छा कार्य करने वाले व भामाशाहों 8 प्रतिभाओं को सम्मानित किया।

देई. मुराडिया गांव स्थित राजकीय उच्च प्राथमिक विद्यालय में शुक्रवार को वार्षिकोत्सव हुआ। मुख्य अतिथि पंचायत समिति सदस्य श्योकरण गुर्जर, अध्यक्षता शिक्षक छोटूलाल शर्मा, विशिष्ट अतिथि साबूलाल मीना, राधाकिशन गुर्जर, पीईईओ शिवचरण मीना, शिवजीलाल मीना आदि रहे। प्रधानाध्यापक लालचंद वर्मा ने प्रतिवेदन प्रस्तुत किया। राजकीय उच्च प्राथमिक विद्यालय चीपल्टा में गुरुवार को वार्षिक उत्सव हुआ। मुख्य अतिथि पीपल्या सरपंच विनोद जैन, अध्यक्षता पीइइओ अनुराधा वर्मा, संस्था प्रधान विनोद गुर्जर विशिष्ट अतिथि राजेन्द्र मीना, दिनेश वशिष्ठ, बलवीर प्रजापत आदि रहे। राजकीय माध्यमिक विद्यालय बन्सोली में गुरूवार को वार्षिक उत्सव हुआ। मुख्य अतिथि नैनवां पंचायत समिति प्रधान पदम नागर अध्यक्षता प्रशांत मीना, विशिष्ट अतिथि जिला परिषद सदस्य शक्तिङ्क्षसह आशावत रहे। इसमें भामाशाहों को सम्मानित किया। प्रधान पदम नागर ने बालिकाओं के लिए शौचालय बनवाने व पानी के लिए बोरवेल टंकी निर्माण के साथ आरओ प्लांट लगाने की घोषणा की। प्रधानाध्यापक मुरारीलाल मीणा ने प्रतिवेदन प्रस्तुत किया।

खटकड़. पंचायत क्षेत्र के हरिपुरा उर्फ जावरा की झोपडिय़ा गांव के राजकीय उच्च प्राथमिक विद्यालय व रजवास गांव के राजकीय माध्यमिक विद्यालय में शुक्रवार को वार्षिक उत्सव एवं भामाशाह सम्मान समारोह हुआ। समारोह में भामाशाह एवं प्रतिभावान विद्यार्थियों को सम्मानित किया। रजवास राजकीय माध्यमिक विद्यालय में आयोजित समारोह में मुख्य अतिथि बूंदी अरबन कॉ ऑपरेटिव बैंक के चेयरमैन सत्येश शर्मा थे। अध्यक्षता सत्यनारायण मीणा ने की। कार्यक्रम के दौरान छात्र- छात्राओं ने सांस्कृतिक कार्यक्रमों की प्रस्तुति दी। हरिपुरा उर्फ जावरा की झोपडिय़ा के उच्च प्राथमिक विद्यालय में आयोजित समारोह में मुख्य अतिथि सरपंच भवानी शंकर मीणा थे। भामाशाहों व छात्र - छात्राओं का प्रतीक चिन्ह देकर सम्मान किया।

गेण्डोली. कस्बे में स्थित राजकीय बालिका उच्च प्राथमिक विद्यालय में गुरुवार को वार्षिक उत्सव एवं सम्मान समारोह हुआ। समारोह में मुख्य अतिथि सरपंच पदमावती मीणा, विशिष्ट अतिथि आयुर्वेद चिकित्सालय के चिकित्साधिकारी डॉ रामहेत नागर, व्याख्याता बद्रीलाल शर्मा, जमना शंकर शर्मा एवं जुगल किशोर नामा थे। अध्यक्षता संस्था प्रधान खिलाड़ी लाल गुर्जर ने की। संचालन शिवप्रसाद सैनी ने किया।

पेच की बावड़ी . क्षेत्र के ब्राह्मणों की झोपडिय़ा राउप्रावि में शुक्रवार को वार्षिकोत्सव हुआ। समारोह में मुख्य अतिथि गोपाल शर्मा थे। अध्यक्षता पीइइओ धर्मराज मीना ने की। विशिष्ट अतिथि छीतर लाल, कैलाश ङ्क्षसह राठौड़ थे। इस दौरान उल्लेखनीय काम के लिए पुरस्कृत किया। संचालन सत्यनारायण बैरागी ने किया।
हिण्डोली. राजकीय वरिष्ठ उपाध्याय संस्कृत विद्यालय में बुधवार को वार्षिक उत्सव, प्रतिभा सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। मुख्य अतिथि पंचायत समिति प्रधान कृष्णा माहेश्वरी थे। अध्यक्षता सरपंच मंजू बाई ने की। विशिष्ट अतिथि पंचायत समिति सदस्य शकुंतला व्यास रही। भामाशाह माहेश्वरी समाज तहसील अध्यक्ष भैरूप्रकाश माहेश्वरी, हनुमान व्यास, प्रभुलाल राव मौजूद रहे। इस दौरान प्रधान ने विद्यालय विकास के लिए 2 लाख की घोषणा की। प्रधानाचार्य महावीर शर्मा ने सभी का आभार जताया।

डाबी. गणेशपुरा के राजकीय प्राथमिक विद्यालय बेवडिय़ा के वार्षिकोत्सव एवं भामाशाह सम्मान समारोह कार्यक्रम हुआ। मुख्य अतिथि सरपंच राकेश बंजारा, अध्यक्षता बूंदी सेन्ड स्टोन माइन्स ऑनर विकास समिति सचिव अशोक कुमार जैन, विशिष्ट अतिथि राजस्थान शिक्षा एवं पंचायती राज कर्मचारी संघ प्रदेश उपाध्यक्ष रामप्रताप मीणा, प्रदेश मंत्री दशरथ ङ्क्षसह सोलंकी, कलाल समाज अध्यक्ष कोटा महावीर कलवार, एडवोकेट संयोजक एक प्रयास सोसाइटी कोटा हर्षित गौतम आदि का सम्मान किया गया। इस दौरान गणेशपुरा पीइइओ कमलकिशोर टेलर, राप्रावि बेवडिय़ा संस्था प्रधान ज्योति शर्मा, राउमावि बुधपुरा प्रधानाचार्य राजकुमार भारती, राउप्रावि गुढा बरड़ प्रधानाध्यापक भंवर ङ्क्षसह हाडा आदि मौजूद रहे।

भण्डेड़ा. रामगंज गांव में राजकीय उच्च प्राथमिक विद्यालय में वार्षिकोत्सव, पुरस्कार वितरण व भामाशाह सम्मान समारोह हुआ। मुख्य अतिथि जिला प्रमुख चंद्रावती कंवर, अध्यक्षता ब्लॉक अध्यक्ष ओमप्रकाश जैन, विशिष्ट अतिथि जिला परिषद सदस्य अंजना जैन, सरपंच बीना बाई मीणा, मरां पीइइओ रामप्रसाद मीणा थे। जिला प्रमुख ने दो कक्षा-कक्षों की घोषणा की। प्रधानाध्यापक विनोद कुमार नागर ने आभार जताया।
बड़ानयागांव. चतरगंज स्थित देव आदर्श पब्लिक माध्यमिक स्कूल में गुरुवार को उमंग उत्सव व प्रतिभा सम्मान समारोह हुआ। मुख्य अतिथि स्कूल शिक्षा परिवार के बूंदी जिला प्रभारी दिलीप ङ्क्षसह हाड़ा रहे। विशिष्ट अतिथि हनुमान ङ्क्षसह सोलंकी, विष्णु योगी, पप्पू लाल प्रजापत रहे। संस्था प्रधान सुरेश कुमार गुंजल ने प्रतिवेदन प्रस्तुत किया।