
चोरों के निशाने पर नालियों पर रखी लोहे की जालियां
चोरों के निशाने पर नालियों पर रखी लोहे की जालियां
एक दर्जन से अधिक जालियां चुराई
केशवरायपाटन. कस्बे में नगर पालिका की ओर से वार्डों में लगा रखी लोहे की जालियों को चोर चुरा कर ले जा रहे हैं। कस्बे में अब तक चोर एक दर्जन से अधिक वजनदार लोहे की जालियां चुरा कर ले गए हैं। वार्ड संख्या 10 कृष्ण गोविंद कॉलोनी में सरकारी नालियों पर लगी लोहे की चार जालियां चोरी हो गई है। पूर्व पार्षद मीनाक्षी मलिक ने बताया कि प्रेमशंकर मलिक के मकान के पास से व गोपाल गुलाटी के मकान के पास एक जाली, पूर्ण चंद गुलाटी के पास दो जालियां, सहकारी समिति के पास सरकारी नाले पर लगी एक जाली चोरी हो गई है। इस बारे में पालिका अधिशासी अधिकारी मनोज मानव ने बताया कि विभिन्न नालों से 8 से 10 जालियां चुराने की सूचना मिली है। इस बारे में सोमवार को पुलिस में मामला दर्ज करवाया जाएगा।
कस्बे में वोल्टेज की समस्याओं से मिली निजात
हिण्डोली. हिण्डोली कस्बे में लंबे समय से चल रही वोल्टेज की समस्या से उपभोक्ताओं को राहत मिलनी शुरू हो गई हैं। वहीं त्रिवेणी धाम में भी लोड शिफ्ट का कार्य शुरू हो गया है। जानकारी के अनुसार कस्बे में काफी समय से बाबा हाड़ा की गली पुराने थाने व आसपास के मोहल्लों में वोल्टेज की समस्या थी।
इस मामले को राजस्थान पत्रिका ने भी कई बार उठाया एवं ग्रामीणों द्वारा निगम के अधिकारियों से शिकायत की। जिस पर गत दिनों विद्युत निगम ने बाबा हाड़ा की गली में तिरेसठ एचपी का ट्रांसफार्मर रखा। जिससे 200 से अधिक उपभोक्ताओं को गुणवत्ता बिजली मिलनी शुरू हो गई। निगम के कनिष्ठ अभियंता विजेंद्र पहाडिय़ा ने बताया कि त्रिवेणी चौक पर भी लोड शिफ्ट का कार्य शुरू करवा दिया है। वहां भी एक-दो दिन में सभी को गुणवत्ता दार बिजली मिलनी शुरू हो जाएगी।
Published on:
01 Nov 2020 07:16 pm
बड़ी खबरें
View Allबूंदी
राजस्थान न्यूज़
ट्रेंडिंग
