
बाबा श्याम के जयकारों के बीच रवाना हुआ पैदल यात्रियों का जत्था
पदयात्रा में शामिल हुए दर्जनों लोग
नोताडा. कस्बे से गुरुवार को पैदल यात्रियों का जत्था देई स्थित बाबा श्याम के दर्शना के लिए रवाना। जत्थे मे सैकड़ों जने मौजूद रहे, जो रघुनाथ जी महाराज मन्दिर पर बाबा श्याम कि झांकी व निशान कि पूजा अर्चना के बाद गाँव के परिक्रमा करते हुए तेजाजी चोक पहुंचे, जहां पर ग्रामीणों ने पैदलयात्रियों को रंग व फुलों कि होली खेलकर रवाना किया। इस दोरान रघुनाथ जी महाराज मठ के महन्त महेंद्र दास महाराज,सरपंच रामदेव पहाडिया, मुकेश बोहरा, रामसिंह चोधरी, दान बिहारी मीणा, ब्रजमोहन साहु, नन्दलाल गोस्वामी, जसवंत बैरागी आदि ने श्रद्धालुओं को तिलक लगाकर मला पहनाकर रवाना किया। यात्री आज का रात्री विश्राम जेतपुर करेंगे व कल बाबा श्याम मन्दिर देई पहुँचेंगे।
‘चलो बुलावा आया...’
-चेतनदास महाराज की बगीची में हुई भजन संध्या
इंद्रगढ.कस्बे के चेतनदास महाराज की बगीची में मंगलवार रात फाग उत्सव एवं भजन संध्या हुई। भजन संध्या राजस्थान के अलावा बिहार से आई कलाकार ने अपने भजनों की ऐसी छाप छोड़ी की श्रोता झूम उठे।
कस्बे के श्याम मित्र मंडल के तत्वावधान में रात 9 बजे बिहार से आई कलाकार रश्मि शर्मा ने श्याम भक्तों को नाचने पर मजबूर कर दिया। टोंक निवाई के राजू खंडेलवाल ने बीजासन माता के दरबार को याद कर ‘चलो बुलावा आया...’ भजन प्रस्तुत किया। खाटू श्याम की छप्पन भोग की झांकी सजाई गई। ड्रोन से की गई इत्र वर्षा भी लोगों के आकर्षण का केंद्र रही। कार्यक्रम में नई दिल्ली के चैतन्य दाधीच, सुमेरगंज मंडी की दीक्षा राठौड़ ने भी भजनों की प्रस्तुतियां दी। पूर्व जिला प्रमुख राकेश बोयत, थाना प्रभारी मनोज सोनी बतौर अतिथि मौजूद थे। कार्यक्रम में श्याम मित्र मंडल के सन्मति हरकारा, चंद्रमोहन वैष्णव, श्याम पोरवाल, ललित श्रीमाल, गणेश गौतम, केशव शर्मा, कृष्णकुमार शर्मा, अमित गौड, राजेंद्र गौतम, नरेंद्र चावरिया आदि मौजूद थे।
Published on:
05 Mar 2020 12:59 pm
बड़ी खबरें
View Allबूंदी
राजस्थान न्यूज़
ट्रेंडिंग
