इन्द्रगढ़. कस्बे स्थिति बड़ौदा राजस्थान क्षेत्रीय ग्रामीण बैंक में अज्ञात चोर ने रात को बैंक के पीछे का दरवाज़ा तोड़ चोरी का प्रयास किया। सुबह जब आसपास के लोगों को इसकी जानकारी मिली तो उन्होने पुलिस को इसकी सूचना दी। मौके पर पुलिस और बैंक कर्मियों ने सीसीटीवी फुटेज देखे।फुटेज में एक अज्ञात व्यक्ति बैंक में घूमता हुआ नजर आ रहा है। गनीमत रही की चोर माल ले जाने में असफल रहा। सूत्रों से पता चला है की यह युवक पूर्व में पानी की केन सप्लाई करने इसी दरवाजे से बैंक में आता था।
हॉर्न बजा तो बैंक में छूपा
चोरी के दौरान अचानक बैंक का हॉर्न बज उठा। ऐसे में चोर घबरा गया और बैंक में छूप गया। सुबह आठ बजे चोर ने बैंक से भागने का प्रयास किया तो लोगों ने पकड़ कर उसे पुलिस के हवाले कर दिया।