हिण्डोली. हिण्डोली कस्बे में राज्य सरकार व खेल एवं युवा मामले मंत्री अशोक चांदना द्वारा करवाए गए विकास कार्यों के लोकार्पण समारोह के तहत गुरुवार रात्रि को कृषि उपज मंडी में आयोजित भजन संध्या में बालोतरा (जोधपुर ) के सुप्रसिद्ध भजन गायक प्रकाश माली ने एक से बढकऱ एक उम्दा भजनों की प्रस्तुति देकर हजारों की तादाद में आए दर्शकों को बांधे रखा। प्रकाश माली ने गणेश वंदना से भजनों की शुरुआत की। उसके बाद “गोरा बादल री धरती रो, पन्ना पदमण री धरती रो किण विध करूं मै बखाण कण कण सूं गूंजे जय जय राजस्थान”, “अबके बरस तुझे धरती की रानी कर देंगे” सहित डेढ दर्जन हिट भजन सुनाए। उन्होने दर्शकों की मांग पर “मायड ओ थारो पूत कठे वो एकलिंग की बात कठे, वो महाराणा प्रताप कठे भजन सुनाया ***** तो दर्शक भाव विभोर हो गए। प्रकाश माली द्वारा गाए भजन “कान्हा उँचा दे गागरली ***** स्थानीय कलाकार रघुवीर सेन ने सिर पर 6 गिलासों पर मटकी रखकर नृत्य प्रस्तुत किया।
कार्यक्रम के दौरान जयपुर से आए टी वी लाफ्टर शो प्रोग्राम के हास्य कवि केसर देव मारवाड़ी एवं कोटा के डॉ. आदित्य जैन ने हास्य व्यंग्य कविताओं और पैरोडियों से दर्शकों का भरपूर मनोरंजन किया।
मुख्य अतिथि कृषि मंत्री लाल चंद कटारिया थे।खेल राज्य मंत्री अशोक चांदना, किक्रेटर दीपक चाहर, सहित कई रणजी ट्रॉफी के खिलाड़ी, अधिकारी, जनप्रतिनिधि भी मौजूद रहे। कार्यक्रम में कस्बे सहित क्षेत्र स
बूंदी न्यूज, बूंदी राजस्थान न्यूज, भजन गायक, प्रकाश माली, भजनों की सरिता, दर्शक
भजन गायक प्रकाश माली ने बहाई भजनों की सरिता , दर्शक झूमे और थिरके
हिण्डोली. हिण्डोली कस्बे में राज्य सरकार व खेल एवं युवा मामले मंत्री अशोक चांदना द्वारा करवाए गए विकास कार्यों के लोकार्पण समारोह के तहत गुरुवार रात्रि को कृषि उपज मंडी में आयोजित भजन संध्या में बालोतरा (जोधपुर ) के सुप्रसिद्ध भजन गायक प्रकाश माली ने एक से बढक़र एक उम्दा भजनों की प्रस्तुति देकर हजारों की तादाद में आए दर्शकों को बांधे रखा। प्रकाश माली ने गणेश वंदना से भजनों की शुरुआत की। उसके बाद “गोरा बादल री धरती रो, पन्ना पदमण री धरती रो किण विध करूं मै बखाण कण कण सूं गूंजे जय जय राजस्थान”, “अबके बरस तुझे धरती की रानी कर देंगे” सहित डेढ दर्जन हिट भजन सुनाए। उन्होने दर्शकों की मांग पर “मायड ओ थारो पूत कठे वो एकलिंग की बात कठे, वो महाराणा प्रताप कठे भजन सुनाया ***** तो दर्शक भाव विभोर हो गए। प्रकाश माली द्वारा गाए भजन “कान्हा उँचा दे गागरली ***** स्थानीय कलाकार रघुवीर सेन ने सिर पर 6 गिलासों पर मटकी रखकर नृत्य प्रस्तुत किया।
कार्यक्रम के दौरान जयपुर से आए टी वी लाफ्टर शो प्रोग्राम के हास्य कवि केसर देव मारवाड़ी एवं कोटा के डॉ. आदित्य जैन ने हास्य व्यंग्य कविताओं और पैरोडियों से दर्शकों का भरपूर मनोरंजन किया।
मुख्य अतिथि कृषि मंत्री लाल चंद कटारिया थे।खेल राज्य मंत्री अशोक चांदना, किक्रेटर दीपक चाहर, सहित कई रणजी ट्रॉफी के खिलाड़ी, अधिकारी, जनप्रतिनिधि भी मौजूद रहे। कार्यक्रम में कस्बे सहित क्षेत्र से बड़ी संख्या में लोगों ने भाग लिया।देर रात तक चले सांस्कृतिक कार्यक्रम में श्रोताओं ने आनन्द उठाया।े बड़ी संख्या में लोगों ने भाग लिया।देर रात तक चले सांस्कृतिक कार्यक्रम में श्रोताओं ने आनन्द उठाया।