
बूंदी बस हादसा: बच्चे पूछ रहे पापा कब आएंगे, जवाब में मम्मी के आंसू नहीं थम रहे
बूंदी बस हादसा: बच्चे पूछ रहे पापा कब आएंगे, जवाब में मम्मी के आंसू नहीं थम रहे
नैनवां. लाखेरी के निकट पापड़ी की मेज नदी पर बुधवार को हुए दर्दनाक हादसे में नैनवां थाना क्षेत्र के दुगारी निवासी रमेश धोबी की मौत ने परिवार का पालनहार छीन लिया। पत्नी अनिता की मांग का सिन्दूर उजड़ गया तो आठ वर्ष के पुत्र मोहित व 6 वर्ष की पुत्री प्रीति के सिर से पिता का साया उठ गया। अब इनके पास रहने को कच्चे घर के अलावा कुछ नहीं बचा।
गांव में आय का कोई स्रोत नहीं होने से रमेश कुछ वर्ष पहले ही कोटा जाकर रहने लगा तथा कपड़े धोकर परिवार का पालन पोषण कर रहा था। बुधवार को अपने रिश्तेदारों के साथ भात भरने के कार्यक्रम में जाने से पहले वह पत्नी बच्चों से यह कहकर गया था कि रात तक वापस लौट आएगा। वह वापस तो आया लेकिन शव के रूप में। मृतक रमेश की पत्नी से दोनों मासूम बार-बार पूछते हैं कि मम्मी बताओ पापा कहा गए... तो उसके आंसू नहीं थम रहे। बुधवार रात को रमेश के अंतिम संस्कार में आठ वर्ष ने मोहित ने मुखाग्नि दी तो वहां मौजूद लोगों की आंखोंं के आंसू नहीं थमे।
Published on:
27 Feb 2020 10:54 pm
बड़ी खबरें
View Allबूंदी
राजस्थान न्यूज़
ट्रेंडिंग
