16 फ़रवरी 2026,

सोमवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

Patwar Bhawan : देखरेख के अभाव में दुर्दशा का शिकार पटवार भवन

बांसी में मुख्य बस स्टैंड पर लंबे समय से पटवार भवन की देखरेख के अभाव में जीर्ण-शीर्ण हो रहा।

2 min read
Google source verification

बूंदी

image

pankaj joshi

Mar 09, 2022

Patwar Bhawan : देखरेख के अभाव में दुर्दशा का शिकार पटवार भवन

Patwar Bhawan : देखरेख के अभाव में दुर्दशा का शिकार पटवार भवन

Patwar Bhawan : देखरेख के अभाव में दुर्दशा का शिकार पटवार भवन
पॉलीथिन के ढेर व आवारा पशुओं का बना बाड़ा
भण्डेड़ा. बांसी में मुख्य बस स्टैंड पर लंबे समय से पटवार भवन की देखरेख के अभाव में जीर्ण-शीर्ण हो रहा। भवन एंव भवन के गेट खुले रहते है। जिसके चलते भवन के परिसर में पॉलीथिन के ढेर लगे हुए हैं। वहीं आवारा पशुओं का भी जमावड़ा लगा रहता है। पटवार भवन में हो रही गन्दगी से आसपास के रहने वाले दुकानदारों को भी बीमारी का खतरा बढ़ रहा है।

जानकारी के अनुसार बांसी में नया पटवार भवन बनने से विभाग पुराने भवन को भूल गया। जिससे हो रही अनदेखी के कारण भवन के मुख्य गेट हमेशा खुला रहते है। भवन के कक्षों में लगी खिडकियां भी जर्जर होने लगी है। भवन के गेट से लेकर परिसर तक आवारा पशुओं का जमावड़ा लगा रहता है। संबंधित विभाग इस भवन को उपयोग में ले तो गन्दगी नहीं हो एवं बस स्टैंड पर आने जाने वाले राहगीरों को भी गंदगी से राहत मिले।

इधर ग्राम विकास अधिकारी बाबूलाल कारपेंटर का कहना है कि सूना पडा राजस्व विभाग के भवन को पंचायत के अधीन करने को लेकर समस्या समाधान शिविर में आए उच्चाधिकारियों को लिखित में देकर मांग की थी। हमारे अधीन हो भवन तो यहां पर स्वच्छता कॉम्प्लेक्स बनाया जा सके। वहां की गन्दगी दूर हो एंव यहाँ पर आवाजाही वाले राहगीरों एंव ग्रामवासियों को भी इसका लाभ मिले।

ग्राम पंचायत में गैर मुमकिन आबादी में नया पटवार घर है, यह भवन प्रयोग में नहीं है। तो हम या तो भवन की साफ-सफाई करवा देंगे। ग्राम पंचायत जमींदोज करने की स्वीकृति लेते है, तो हम जिला कलक्टर को पत्र भेजकर जमींदोज की स्वीकृति के लिए पत्र लिखा जाएगा। अगर ग्राम पंचायत हमें पत्र लिखती है तुड़वाने के लिए या सफाई के लिए तो उसकी अनुशंसा उच्चाधिकारियों को भिजवा देंगे। स्वीकृति मिलते ही जमींदोज करवा दिया जाएगा।
अमितेश कुमार मीणाा, तहसीलदार, नैनवां