17 फ़रवरी 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

Hal-e-Bundi Roadways Bus Stand : खस्ताहाल सड़क के साथ ली सेल्फी, भाजपा ने शुरू किया अनूठा अभियान

अपनी बदहाली पर आंसू बहा रहे बूंदी के रोडवेज बस स्टैंड की दशा सुधारने को लेकर भाजपा कार्यकर्ताओं ने शनिवार को अनूठा अभियान शुरू किया। कार्यकर्ता बस स्टैंड पहुंचे और यहां की दशा पर सेल्फी ली।

less than 1 minute read
Google source verification

बूंदी

image

pankaj joshi

Feb 20, 2022

Hal-e-Bundi Roadways Bus Stand : खस्ताहाल सड़क के साथ ली सेल्फी, भाजपा ने शुरू किया अनूठा अभियान

Hal-e-Bundi Roadways Bus Stand : खस्ताहाल सड़क के साथ ली सेल्फी, भाजपा ने शुरू किया अनूठा अभियान

Hal-e-Bundi Roadways Bus Stand : खस्ताहाल सड़क के साथ ली सेल्फी, भाजपा ने शुरू किया अनूठा अभियान
हाल-ए-बूंदी रोडवेज बस स्टैंड
बूंदी. अपनी बदहाली पर आंसू बहा रहे बूंदी के रोडवेज बस स्टैंड की दशा सुधारने को लेकर भाजपा कार्यकर्ताओं ने शनिवार को अनूठा अभियान शुरू किया। कार्यकर्ता बस स्टैंड पहुंचे और यहां की दशा पर सेल्फी ली।

यह भी पढ़े...bundi priest suicide : तिलभांडेश्वर महादेव मंदिर पुजारी ने प्रताडि़त होकर किया था सुसाइड, एक दर्जन पर हुआ मामला दर्ज https://bit.ly/3h2vfIC

कार्यकर्ता बस स्टैंड की दयनीय स्थिति के फोटो को मुख्यमंत्री एवं जिला प्रभारी मंत्री तक पहुंचाने एवं इसकी दुर्दशा को सुधारने के लिए उनके सोशल फोरम पर उन्हें टैग कर यहां व्याप्त अव्यवस्थाओं से अवगत कराएंगे। इसकी शुरुआत शनिवार से कर दी। इस मामले को राजस्थान पत्रिका ने 19 फरवरी के अंक में ‘सडक़ रही नहीं, प्रतीक्षालयों में यात्रियों को बैठने की ठोर नहीं’ शीर्षक से प्रकाशित कर प्रमुखता से उठाया। भाजपा कार्यकर्ता जिला प्रवक्ता निर्मल मालव, सौरभ वर्मा की अगुवाई में बस स्टैंड पहुंचे और यहां उखड़ी सड़क के साथ सेल्फी ली। उबड़ खाबड़ सड़क की दशा सोशल मीडिया के माध्यम से मुख्यमंत्री और जिला प्रभारी मंत्री के संज्ञान में लाए। इस दौरान अभिषेक दाधीच, भाजपा एससी मोर्चा जिला मंत्री कार्तिक वर्मा, ऋतिक नायक आदि मौजूद रहे।

अभियान को देंगे गति
बूंदी बस स्टैंड की दयनीय स्थिति को सुधारने के लिए भाजपा कार्यकर्ताओं ने अभियान छेड़ दिया। इसे आगे गति देंगे। कार्यकर्ता आने वाले दिनों में युवा वर्ग के साथ मिलकर बस स्टैंड की दुर्दशा सुधारने को लेकर हस्ताक्षर अभियान, सद्बुद्धि यज्ञ एवं पोस्टकार्ड के माध्यम से आंदोलन को गति देंगे।