14 फ़रवरी 2026,

शनिवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

corona vaccination survey : शिक्षकों ने डोर टू डोर सर्वे में ड्यूटी लगाने का किया विरोध

शिक्षक संघ राष्ट्रीय नैनवां की ओर से कोरोना वैक्सीनेशन के सर्वे में डोर-टू-डोर ड्यूटी लगाने के विरोध में एसडीएम कार्यालय नैनवां पर प्रदर्शन करके एसडीएम को ज्ञापन दिया गया।

2 min read
Google source verification

बूंदी

image

pankaj joshi

Jan 25, 2022

corona vaccination survey : शिक्षकों ने डोर टू डोर सर्वे में ड्यूटी लगाने का किया विरोध

corona vaccination survey : शिक्षकों ने डोर टू डोर सर्वे में ड्यूटी लगाने का किया विरोध

corona vaccination survey : शिक्षकों ने डोर टू डोर सर्वे में ड्यूटी लगाने का किया विरोध
नैनवां. शिक्षक संघ राष्ट्रीय नैनवां की ओर से कोरोना वैक्सीनेशन के सर्वे में डोर-टू-डोर ड्यूटी लगाने के विरोध में एसडीएम कार्यालय नैनवां पर प्रदर्शन करके एसडीएम को ज्ञापन दिया गया। संगठन के मीडिया प्रभारी पंकज जैन ने बताया कि कोरोना के कारण पहले ही बच्चों की पढ़ाई लगभग दो वर्षों से बाधित हो रही है। इस दौरान अध्यक्ष सुगनचंद मीणा, मंत्री मोहन प्रजापत, कोषाध्यक्ष नाथूलाल बैरवा, कन्हैयालाल चोपदार, कृष्ण चौधरी, गोविंद मीणा, ज्ञानचंद जैन, रामधन चौधरी, बुद्धि चौधरी आदि मौजूद रहे।

केशवरायपाटन. राजस्थान शिक्षक संघ राष्ट्रीय ने सोमवार को वैक्सीनेशन के लिए शिक्षकों की घर-घर सर्वे में ड्यूटी लगाने के विरोध में उपशाखा अध्यक्ष बजरंगलाल मेघवाल के नेतृत्व में शिक्षकों ने उपखंड अधिकारी को ज्ञापन दिया। इस दौरान उपशाखा मंत्री अंकित गौतम, शिक्षक नेता तुलसीराम नामा, नवीन मून्दड़ा, सुखबीर कराड़, रामस्वरूप मालव, योगेंद्र शर्मा आदि शामिल रहे।

यह भी पढ़े...Accident : शादी में शामिल होकर जा रहे थे घर, अज्ञात वाहन ने ले ली जान https://bit.ly/3r0Y2TY

हिण्डोली. राजस्थान शिक्षक संघ राष्ट्रीय उपशाखा हिण्डोली द्वारा कोरोना वैक्सीनेशन डोर टू डोर सर्वे में शिक्षकों की ड्यूटी लगाने के विरोध में सोमवार को उपखंड अधिकारी को ज्ञापन दिया। उपशाखा अध्यक्ष अम्बालाल गुर्जर व मंत्री महेंद्र गौड़ ने बताया कि कोरोना के कारण बच्चों की पढ़ाई दो वर्षों से बाधित हो रही है। ऐसे में शिक्षकों को उक्त कार्य से हटाया जाए। इस दौरान प्रदेश उपाध्यक्ष योगेश शर्मा, प्रदेश शारीरिक प्रतिनिधि लक्ष्मीकांत शर्मा, बाबूलाल यादव, गोपाल लाल योगी, रामप्रसाद सैनी, मोहम्मद हुसैन, बृजकिशोर सैन, हरिराम गुर्जर, भगवान सोनी, प्रदीप यादव, जगदीप गौड़, अशोक सैनी, रमेश कुमावत आदि मौजूद रहे।

यह भी पढ़े...Proposed Ramgarh Vishdhari Tiger Reserve : टाइगर रिजर्व के प्रस्ताव, गेंद अब सरकार के पाले में https://bit.ly/35nhhP6

कापरेन. राजस्थान शिक्षक संघ(राष्ट्रीय) उपशाखा कापरेन के तत्वावधान में सोमवार को उपखंड अधिकारी के नाम उपतहसील पर ज्ञापन दिया और शिक्षकों को वैक्सीनेशन सर्वे से मुक्त करने की मांग की। शिक्षकों ने उपशाखामंत्री मानसिंह गुर्जर के नेतृत्व में नायब तहसीलदार को ज्ञापन दिया। इस दौरान निरंजन सिंह, अशोक कुमार नागर, अविनाश सैनी, रुपेश गोचर, हजारीलाल, मुकेश सैनी आदि मौजूद रहे।

देई. राजस्थान शिक्षक संघ राष्ट्रीय उपशाखा देई की ओर से सोमवार को उपखण्ड मजिस्टे्रट के नाम नायब तहसीलदार देई कैलाश मीना को ज्ञापन सौंपकर वैक्सीनेशन सर्वे से शिक्षकों को मुक्त करने की मांग की है। इस दौरान शाखाध्यक्ष बद्रीलाल मीना, शाखामंत्री हेमराज नागर, कोषाध्यक्ष लेखराज वर्मा, छोटूलाल शर्मा, रामस्वरूप मीना, व्याख्याता प्रतिनिधि रमेश कुमार नागर, जयप्रकाश नागर आदि शामिल रहे।


वैक्सीनेशन व सर्वे कार्य में ड्यूटी लगाने का विरोध
बूंदी. रेसला के प्रतिनिधि मंडल ने सोमवार को यहां अतिरिक्त जिला कलक्टर को ज्ञापन देकर कोविड-19 की तीसरी लहर में व्याख्याताओं की वैक्सीनेशन व सर्वे कार्य में ड्यूटी लगाने पर विरोध जताया। इस दौरान जिलाध्यक्ष भूपेंद्र शर्मा, जिला मंत्री नवनीत जैन, राजेश चतुर्वेदी, सतीश शर्मा, देवेंद्र सिंह राणावत मौजूद थे।