video: नैनवां में खेल स्टेडियम का निर्माण शुरू, सगसजी पूजा-अर्चना के साथ किया कार्य का शुभारंभ
खेल राज्यमंत्री ने स्वीकृत कराया
नैनवां. नैनवां के सीनियर सैकंडरी स्कूल के मैदान में गुरुवार को दो करोड़ 65 हजार की लागत से बनने वाले खेल स्टेडियम का निर्माण शुरू हो गया। खेल राज्यमंत्री अशोक चांदना ने खेल स्टेडियम स्वीकृत किया था। खेल स्टेडियम पालिकाध्यक्ष प्रेमबाई गुर्जर, उपाध्यक्ष आबिद हुसैन, अधिशासी अधिकारी मुकेश नागर, कनिष्ठ अभियंता संदीप गहलोत व पार्षद भूपेंद्र साहू ने शाम को सीनियर सैकंडरी स्कूल परिसर में स्थित सगसजी महाराज के थानक पर सामूहिक पूजा अर्चना कर कार्य का शुभारंभ किया।
अधिशासी अधिकारी मुकेश नागर ने बताया कि खेल राज्यमंत्री अशोक चांदना ने स्टेडियम निर्माण के लिए दो करोड़ 65 लाख रुपए की राशि स्वीकृत की है। गुरुवार को स्टेडियम निर्माण के लिए निर्माण कम्पनी के नाम कार्यादेश जारी कर दिया है। कार्यादेश मिलने के साथ ही निर्माण कम्पनी ने कार्य शुरू कर दिया।