underpass construction: अण्डरपास निर्माण कार्य के चलते पांच घंटे तक बंद रहा ट्रेनों का संचालन-video
नोताडा. क्षेत्र के दिल्ली मुंबई रेलमार्ग पर घाट का बराना रेलवे स्टेशन से काप्रेन रेलवे स्टेशन के बीच मालिकपुरा के सामने आजन्दा नाले पर निकलने वाले रास्ते पर काल्याखेड़ा की चौकी पर रेलवे फाटक हटाकर अण्डर पास का निर्माण किया गया।
जानकारी के अनुसार घाट का बराना और कापरेन के मध्य गेट नं.131 पर अण्डरपास का निर्माण कार्य किया गया है। जिसके चलते दोपहर 12 बजकर 40 मिनट से शाम 5 बजकर 40 मिनट तक पांच घंटे के लिए ट्रेनों का संचालन बंद रहा। कार्य पूर्ण होने के बाद पहली ट्रेन सोगरिया निकाली गई।