15 फ़रवरी 2026,

रविवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

बूंदी

Gangaur procession: जीनगर समाज ने निकाली गणगौर की शोभायात्रा-video

जीनगर समाज की ओर से सोमवार शाम को गणगौर महोत्सव का आयोजन मंशापूर्ण गणेश मंदिर पर किया गया।

Google source verification

बूंदी

image

pankaj joshi

Apr 05, 2022

Gangaur procession: जीनगर समाज ने निकाली गणगौर की शोभायात्रा-video
बूंदी . जीनगर समाज की ओर से सोमवार शाम को गणगौर महोत्सव का आयोजन मंशापूर्ण गणेश मंदिर पर किया गया। समाज के होनहार छात्र-छात्राओं, राजकीय सेवा में प्रवेश पाने वाले अभ्यर्थियों एवं सांस्कृतिक संध्या कार्यक्रम में प्रस्तुति देने वाले बच्चों को पुरस्कार वितरण किया गया। साथ ही समाज के भामाशाह राजकुमार गहलोत को समाज में एक लाख की राशि भेंट करने पर सम्मान किया। शाम को मंशापूर्ण गणेश मंदिर से शोभायात्रा निकाली गई।

शोभायात्रा में ईसर-गणगौर एवं महिषासुर माता की झांकी शामिल थी। समाज की महिलाएं सिर पर जलेरी लेकर चलना आकर्षण का केन्द्र रहा। शोभायात्रा का समाज के नवयुवक मंडल, सोसायटी एवं सदस्यों ने मार्ग में कई जगह-जगह फूल बरसाकर एवं जलपान करवाकर स्वागत किया। समाज के पंचायत भवन ब्राह्मणों की हताई पर शोभायात्रा का समापन किया गया। शोभायात्रा में समाज की महिला पुरुष-शामिल थे।