16 फ़रवरी 2026,

सोमवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

NREGA: नरेगा में मेटों के हक पर सरकार की कुंडली, प्रदेश में 2 अरब रुपए बकाया

नरेगा में काम कर रहे मेटों को उनकी मजदूरी नहीं मिल रही। पिछले एक साल से मेटों की राशि पर सरकार कुंडली मारे हुए बताए। जिसके चलते मेटों का चूल्हा जलना मुश्किल हो गया। प्रदेश में मेटों के भुगतान के करीब 2 अरब 82 लाख रुपए बकाया चल रहे।

2 min read
Google source verification

बूंदी

image

pankaj joshi

Mar 29, 2022

NREGA: नरेगा में मेटों के हक पर सरकार की कुंडली, प्रदेश में 2 अरब रुपए बकाया

NREGA: नरेगा में मेटों के हक पर सरकार की कुंडली, प्रदेश में 2 अरब रुपए बकाया

NREGA: नरेगा में मेटों के हक पर सरकार की कुंडली, प्रदेश में 2 अरब रुपए बकाया
मेट का काम कर रहे लोगों पर परिवार को पालना हुआ मुश्किल
रंगों का त्योहार होली भी फीका निकला
बूंदी जिले के 1 करोड़ से अधिक बकाया
गुंजन बाकलीवाल
patrika.com
बूंदी. नरेगा में काम कर रहे मेटों को उनकी मजदूरी नहीं मिल रही। पिछले एक साल से मेटों की राशि पर सरकार कुंडली मारे हुए बताए। जिसके चलते मेटों का चूल्हा जलना मुश्किल हो गया। प्रदेश में मेटों के भुगतान के करीब 2 अरब 82 लाख रुपए बकाया चल रहे। जिसको सरकार चुका नहीं रही। जबकि प्रतिदिन इनके बकाया भुगतान में इजाफा हो रहा। प्रदेश में सबसे ज्यादा बाड़मेर जिले के 41 करोड़ 86 लाख रुपए बकाया बताए। मेटों को पैसा नहीं मिलने से इनके परिवार में रंगों का त्योहार भी फीका रहा। विभागीय अधिकारियों के अनुसार मांग आधारित योजना के बावजूद सरकार ने दबाव बनाकर मेट तो लगा दिए, लेकिन पिछले एक साल से भुगतान को लेकर कोई निर्णय नहीं किया। इसमें बूंदी जिले के 1 करोड़ 10 लाख रुपए बकाया चल रहे हंंै। हिण्डोली पंचायत समिति के ही 35 लाख 45 हजार रुपए सबसे अधिक बकाया बताया।

यह होता है मेट का काम
नरेगा में मजदूरों की ऑनलाइन उपस्थिति मेट लेते हैं। सुबह काम के दौरान मेट मजदूरों को पूरे दिन का एक टॉस्क देते हैं। जिसमें उन्हें बताया जाता है कि आज कौनसा काम करना है। फिर काम पूरा होने के बाद कार्य की जानकारी भी ली जाती है। मजदूर की पूरी मॉनिटङ्क्षरग मेट करते हैं।

बूंदी जिले का बकाया
बूंदी पंचायत समिति - 28 लाख 76 हजार
हिण्डोली पंचायत समिति - 35 लाख 45 हजार
के.पाटन पंचायत समिति - 22 लाख 65 हजार
नैनवां पंचायत समिति - 8 लाख 41 हजार
तालेड़ा पंचायत समिति - 14 लाख 96 हजार

प्रदेशभर की स्थिति
जिला राशि
बांसवाड़ा 701.23 लाख
डूंगरपुर 1087.23 लाख
झालावाड़ 629.79 लाख
करौली 178.14 लाख
सिरोही 269.07 लाख
उदयपुर 574.22 लाख
बाड़मेर 4186.11 लाख
चित्तौडगढ़ 229.23 लाख
जैसलमेर 683.62 लाख
जालौर 330.07 लाख
सवाई माधोपुर 170.28 लाख
टोंक 196.69 लाख
अजमेर 823.98 लाख
अलवर 199.39 लाख
बारां 144.08 लाख
भरतपुर 115.61 लाख
भीलवाड़ा 1037.21 लाख
बीकानेर 582.35 लाख
बूंदी 110.22 लाख
चुरू 2132.61 लाख
दौसा 97.89 लाख
धौलपुर 50.87 लाख
हनुमानगढ़ 424.53 लाख
जयपुर 199.45 लाख
झुंझुंनंू 160.19 लाख
जोधपुर 867.87 लाख
कोटा 166.28 लाख
नागौर 1897.8 लाख
पाली 232.05 लाख
प्रतापगढ़ 255.43 लाख
राजसमंद 664.48 लाख
सीकर 222.03 लाख
श्रीगंगानगर 460.81 लाख
- मेटों को मानदेय भुगतान की बकाया राशि