16 फ़रवरी 2026,

सोमवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

बूंदी

video: विद्यालय जा रही दो छात्राएं हाइवे पर पिकअप के पीछे लगी मिक्सचर मशीन की चपेट में आने से घायल हुई, एक को बूंदी रेफर किया

एनएच 148डी पर बुधवार सुबह विद्यालय आ रही दो छात्राएं पिकअप के पीछे जुड़ी मिक्सचर मशीन की चपेट में आई।

Google source verification

बूंदी

image

pankaj joshi

Feb 01, 2023

video: विद्यालय जा रही दो छात्राएं हाइवे पर पिकअप के पीछे लगी मिक्सचर मशीन की चपेट में आने से घायल हुई, एक को बूंदी रेफर किया
नैनवां. एनएच 148डी पर बुधवार सुबह विद्यालय आ रही दो छात्राएं पिकअप के पीछे जुड़ी मिक्सचर मशीन की चपेट में आई। दोनों घायल छात्राओं को उपजिला चिकित्सालय में भर्ती कराया।

12 वी में पढऩे वाली दोनों छात्राएं कीरो का झोपडा निवासी कृष्णा व रेखा नैनवां बालिका उच्च माध्यमिक विद्यालय पढऩे आ रही थी। घर से रवाना होकर हाइवे पर आते ही हाइवे पर पिकअप के पीछे जुड़ी मिक्सचर मशीन जा रही थी। पिकअप से मिक्सचर मशीन का टोचन टूट जाने से छात्राएं पिकअप से अलग हुई मिक्सचर मशीन की मशीन की चपेट में आ गई।

छात्राओं के टक्कर लगने के बाद मशीन भी हाइवे से उतरकर पलट गई। दोनों घायल छात्राओं को उपचार के लिए चिकित्सालय पहुंचाया। सूचना के बाद थानाधिकारी सुभाषचन्द्र शर्मा, विद्यालय के प्राचार्य भी चिकित्सालय पहुंचे। और घटना की जानकारी ली। छात्राओं का उपचार जारी है। पुलिस ने घटना स्थल पर पहुंचकर मौका देखा।