17 फ़रवरी 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

बूंदी महिला थाने का किया भ्रमण

राजकीय महाविद्यालय के आनंदम् ग्रुप -20 के प्रोजेक्ट (महिला उत्पीडऩ रोकथाम) के तहत ग्रुप मेन्टर धर्मवीर मीणा की अगुवाई में बूंदी महिला थाने का भ्रमण किया। थाने से महाविद्यालय तक महिला उत्पीडऩ रोकथाम विषय पर रैली निकाली गई।

less than 1 minute read
Google source verification

बूंदी

image

pankaj joshi

Jan 31, 2021

बूंदी महिला थाने का किया भ्रमण

बूंदी महिला थाने का किया भ्रमण

बूंदी महिला थाने का किया भ्रमण
महिला उत्पीडऩ रोकथाम विषय पर निकाली रैली
बूंदी. राजकीय महाविद्यालय के आनंदम् ग्रुप -20 के प्रोजेक्ट (महिला उत्पीडऩ रोकथाम) के तहत ग्रुप मेन्टर धर्मवीर मीणा की अगुवाई में बूंदी महिला थाने का भ्रमण किया। थाने से महाविद्यालय तक महिला उत्पीडऩ रोकथाम विषय पर रैली निकाली गई।
ग्रुप मेन्टर धर्मवीर मीणा ने बताया कि महिला थानाधिकारी अंजना नोगिया ने छात्राओं को महिला उत्पीडऩ से संबंधित विभिन्न धाराओं के बारे में बताया। महिला उत्पीडऩ रोकथाम से संबंधित उपायों एवं सावधानियों से विस्तृत रूप से समझाया। इस अवसर पर पुलिस उपाधीक्षक नारायण लाल विश्नोई भी उपस्थित रहे। छात्राओं ने पुलिस उपाधीक्षक एवं महिला थानाधिकारी से अनेक जिज्ञासा पूर्वक प्रश्न पूछा जिनका कानूनी रूप से उचित मार्गदर्शन पुलिस अधिकारियों ने किया। इस दौरान नीतु गुर्जर, नगिना बानो, नगमा नाज, नंदिनी जैन, नैन्सी चौपड़ा, नाजिया, नैना वर्मा आदि मौजूद थे। आनन्दम् प्रभारी संजय भल्ला, दिनेश शुक्ल एवं रामदेव मीणा आदि मौजूद थे।