
कार की टक्कर से बाइक सवार की मौत
कार की टक्कर से बाइक सवार की मौत
राष्ट्रीय राजमार्ग 148 डी बाछोला मोड़ के पास की घटना
जजावर. राष्ट्रीय राजमार्ग 148 डी बाछोला मोड़ के पास कार की टक्कर से बाइक सवार की मौत हो गई। जानकारी के अनुसार जजावर कस्बा निवासी ओमप्रकाश नागर मंगलवार रात को नैनवां की ओर से जजावर आ रहा था। इस दौरान बाछोला मोड़ के पास बूंदी की ओर से आ रही कार ने बाइक के टक्कर मार दी। टक्कर लगने से बाइक पूरी तरह टूट गई और बाइक सवार ओमप्रकाश उछल कर गिर गया। जिसको एम्बुलेंस से नैनवां सीएचसी ले जाया गया, लेकिन तबीयत नाजुक हालत में होने से बूंदी रैफर कर दिया। जहां चिकित्सक ने उसको मृत घोषित कर दिया। शव को मोर्चरी में रखवाया। सूचना पर
नैनवां थाना से एएसआई मोहनलाल बूंदी अस्पताल पहुंचे। जिसके बाद बुधवार को पोस्टमार्टम करवाकर शव परिजनों को सुपुर्द कर दिया। मृतक के भाई दशरथ ने कार चालक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया।
पिता की एक साल पहले हुई थी मौत
मृतक के पिता की मौत एक साल पहले हो गई थी। जिसके बाद दो छोटे भाई व दो मां की पालन-पोषण की जिम्मेदारी ओमप्रकाश के कंधों पर ही थी।
शव जैसे ही घर पहुंचा, तो कोहराम मच गया। शव को देखकर महिलाएं विलाप करने लगी। ग्रामीणों ने मुख्यमंत्री सहायता कोष से सहायता की मांग की है।
Published on:
19 Aug 2021 07:50 pm
बड़ी खबरें
View Allबूंदी
राजस्थान न्यूज़
ट्रेंडिंग
