15 फ़रवरी 2026,

रविवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

जल्दी घर आने का वादा किया, अब तिरंगे में लिपट कर आएगा सैनिक कालू लाल का शव

गोठड़ा. हिण्डोली उपखंड क्षेत्र के ग्राम पंचायत छाबडिय़ों का नयागांव के मजरा हनुमान पुरा निवासी भारतीय सेना में तैनात सैनिक कालू लाल नागर पश्चिम बंगाल के पानागढ़ में शहीद हो गए।

2 min read
Google source verification
जल्दी घर आने का वादा किया, अब तिरंगे में लिपट कर आएगा सैनिक कालू लाल का शव

जल्दी घर आने का वादा किया, अब तिरंगे में लिपट कर आएगा सैनिक कालू लाल का शव

गोठड़ा. हिण्डोली उपखंड क्षेत्र के ग्राम पंचायत छाबडिय़ों का नयागांव के मजरा हनुमान पुरा निवासी भारतीय सेना में तैनात सैनिक कालू लाल नागर पश्चिम बंगाल के पानागढ़ में शहीद हो गए।
जानकारी अनुसार हनुमानपुरा निवासी दुर्गा लाल नागर के 26 वर्षीय पुत्र कालू लाल नागर पश्चिम बंगाल के पानागढ़ क्षेत्र में भारतीय सेना में सैनिक के रूप में आर्मी सप्लाई कौर में कार्यरत था। जहां पर शनिवार शाम को सेना के वाहन का टायर फटने से गंभीर घायल हो गया। घायलस्था में उसे अस्पताल ले जाया गया। जहां रविवार रात तीन बजे के करीब उनकी मौत हो गई। सूचना मिलने पर गांव में कोहराम मच गया। सैनिक का शव गांव पहुंचने के बाद अंतिम संस्कार किया जाएगा।
माता पिता को खबर नहीं
भारतीय सेना के जवान कालू लाल नागर की मौत की खबर से अभी तक पिता दुर्गा लाल नागर व मां संतरा बाई को खबर नहीं है। जानकारी अनुसार 5 जून 2023 को कालू लाल नागर की शादी करवर निवासी टीना नागर से हुई थी। महज 22 दिन साथ गुजारने के बाद 27 जून को कालू लाल नागर वापस अपने तैनाती स्थल पर रवाना हो गए। बड़े भाई ओमप्रकाश व परशुराम को ही घर में जानकारी है।

15 दिन बाद में आता हुं घर...
शहीद कालू लाल के भाई ने ओमप्रकाश नागर ने बताया कि तीन दिन पहले काालू का फोन छोटे भाई परशुराम के पास आया था। तब उसने बताया कि भाई 15 दिन बाद छुट्टी मिलेगी तब घर आऊंगा। यह कहते हुए ओमप्रकाश की रुलाई फूट पड़ी।ओम प्रकाश ने खुद को संभालते हुए कहा कि मेरा भाई देश के लिए शहीद हुआ है।

शनिवार शाम 6 बजे मिली सूचना
शहीद कालू लाल के भाई ने पत्रिका को बताया कि शनिवार शाम 6 बजे आर्मी ऑफिस से फोन आया कि आपका भाई दुर्घटना में घायल हो गए। उनका इलाज चल रहा है।दोबारा रविवार सुबह 4 बजकर दस मिनट में आर्मी ऑफिस से फोन आया कि आपके भाई की इलाज के दौरान मौत हो गई है।

पत्नी को सिर्फ अस्पताल में भर्ती की जानकारी
शहीद कालू लाल के भाई ओम प्रकाश नागर ने बताया कि कालू की पत्नी टीना को सिर्फ अस्पताल में भर्ती होने की जानकारी है।अभी कालू के शहीद की जानकारी नहीं है। टीना के माता - पिता टीना का पूरा ध्यान रख रहे है।ताकि पता न चले।