14 मई 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

डीजल व पेट्रोल की बढ़ती कीमतों को लेकर किया विरोध प्रदर्शन

पेट्रोल, डीजल व रसोई गैस की बढ़ती कीमतों को लेकर कांग्रेस का विरोध प्रदर्शन शुक्रवार को भी जारी रहा।

2 min read
Google source verification

बूंदी

image

pankaj joshi

Jul 10, 2021

डीजल व पेट्रोल की बढ़ती कीमतों को लेकर किया विरोध प्रदर्शन

डीजल व पेट्रोल की बढ़ती कीमतों को लेकर किया विरोध प्रदर्शन

डीजल व पेट्रोल की बढ़ती कीमतों को लेकर किया विरोध प्रदर्शन
कांग्रेस कार्यकर्ता पेट्रोल पंप पर जुटे
बूंदी. पेट्रोल, डीजल व रसोई गैस की बढ़ती कीमतों को लेकर कांग्रेस का विरोध प्रदर्शन शुक्रवार को भी जारी रहा।
जिला कांग्रेस कमेटी की ओर से पीसीसी उपाध्यक्ष हरिमोहन शर्मा की अगुवाई में बायपास रोड स्थित रिलायंस पेट्रोल पंप के बाहर प्रदर्शन किया गया। इस दौरान विरोध में हस्ताक्षर अभियान शुरू किया। प्रदर्शन में नगर परिषद की सभापति मधु नुवाल, पीसीसी सदस्य सत्येश शर्मा, उपसभापति लटूर भाई, जिला कांग्रेस कमेटी के उपाध्यक्ष चर्मेश शर्मा, ब्लॉक कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष चेतराम मीणा, शहर कांग्रेस अध्यक्ष देवराज गोचर, कांग्रेस नेता भगवान नुवाल, बूंदी पंचायत समिति के उपप्रधान रामहेत बैरवा, कांग्रेस नेता बाबूलाल वर्मा, पार्षद ममता शर्मा, लोकेश ठाकुर, हंसराज नायक, मोहम्मद रउफ, प्रेमप्रकाश, इरफान इलू, विजय सिंह गहलोत, हेमंत वर्मा, मनोनीत पार्षद राजीव लोचन गौतम, जितेंद्र मीणा, गणेश मारू आदि मौजूद थे।
तालेड़ा. नमाना रोड पेट्रोल पंप पर प्रदेश कांग्रेस कमेटी व कांग्रेस आदिवासी समाज के लोगों ने डीजल व पेट्रोल की बढ़ती कीमतों को लेकर विरोध प्रदर्शन किया।
प्रदर्शन आदिवासी संगठन के जिलाध्यक्ष दीपक मीणा की अगुवाई में किया गया। उन्होंने कहा कि बढ़ती कीमतों से देश की जनता का जीवन मुश्किल हो गया। तालेड़ा ब्लॉक कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष जगरूप सिंह रंधावा ने कहा कि कोविड लहर के बीच यह लोगों पर सीधी मार हो गई। प्रदर्शन में तालेड़ा पंचायत समिति के कांग्रेस नेता रघु शर्मा, चंद्रप्रकाश दाधीच, बृजसुंदर शर्मा, गुमानपुरा सरपंच रविन्द्र मीणा, अशोक दाधीच, शरद शर्मा, पुरुषोत्तम शर्मा, विष्णु मेहरा, गुरुतेज सिंह रंधावा आदि मौजूद थे।
कापरेन. पेट्रोल-डीजल की बढ़ती कीमतों के विरोध में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने यहां केंद्र सरकार के खिलाफ विरोध प्रदर्शन किया। पालिकाध्यक्ष हेमराज मेघवाल ने हस्ताक्षर कर अभियान की शुरुआत की। इस मौके पर कांग्रेस नेता अशोक बाकलीवाल, रघुवीर मीना, पार्षद धनराज मीना, रेखा राठौर, संजू पहाडिया, संजू मीना, सानिया मिर्जा, चंद्रप्रकाश मीना, मनोनीत पार्षद अशफाक हुसैन नियाजी, संपत मीना आदि मौजूद थे।