10 फ़रवरी 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

एक माह से चिकित्सक का पद रिक्त, मरीज भगवान भरोसे

गोठड़ा. कस्बे में स्थित राजकीय आदर्श प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पर इन दिनों चिकित्सक नहीं होने से मरीज भगवान भरोसे है।

2 min read
Google source verification

बूंदी

image

pankaj joshi

Sep 06, 2020

एक माह से चिकित्सक का पद रिक्त, मरीज भगवान भरोसे

एक माह से चिकित्सक का पद रिक्त, मरीज भगवान भरोसे

एक माह से चिकित्सक का पद रिक्त, मरीज भगवान भरोसे
गोठड़ा. कस्बे में स्थित राजकीय आदर्श प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पर इन दिनों चिकित्सक नहीं होने से मरीज भगवान भरोसे है।
जानकारी के अनुसार राजकीय आदर्श प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पर चिकित्सक कुलदीप सिंह खंगारोत लंबे समय से सेवाएं दे रहे थे।
चिकित्सा एवं स्वास्थ्य विभाग द्वारा उन्हें जयपुर के महात्मा गांधी चिकित्सालय में लगाने से करीब एक माह से यहां पर चिकित्सक का पद रिक्त चल रहा है। जिसके कारण ग्रामीण क्षेत्र की चिकित्सा व्यवस्था चरमरा गई है।
प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र का दारोमदार वर्तमान में मेल स्टाफ नर्स ललिता मेघवंशी पर आ गया है। वही केंद्र पर आने वाले मरीजों का उपचार कर रही है। यहां पर कार्यरत फस्र्ट ग्रेड मेल नर्स मुख्तार मोहम्मद को 2 माह से बूंदी कोविड-19 सेंटर पर लगा दिया गया। जिससे 2 माह से इनका भी पद रिक्त चल रहा है। इन दिनों क्षेत्र के गांवों में कोरोना संक्रमण के मामले आए दिन सामने आ रहे हैं। फिर भी चिकित्सा एवं स्वास्थ्य विभाग द्वारा यहां पर चिकित्सक की नियुक्ति नहीं करने से ग्रामीणों को परेशान होना पड़ रहा है।
व्यवस्था डगमगाई
गोठड़ा प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र के अधीन गोठड़ा, पीपलवासा, छाबडिय़ों का नयागांव और रोणिजा के सब सेंटर आते हैं। ऐसे में चिकित्सा प्रभारी का पद रिक्त होने व नियमित मॉनिटरिंग नहीं होने से ग्रामीण क्षेत्र की चिकित्सा व्यवस्थाएं डगमगा गई है। कोरोना संकट के दौरान चिकित्सक नहीं होने के कारण मरीज काफी परेशान हो रहे है। एक माह से रिक्त पद होने के चलते जन्म प्रमाण पत्र बनने में देरी हो रही है। जननी सुरक्षा योजना, राजश्री योजना का भुगतान आदि में भी परेशानी हो रही है।
प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पर कार्यरत चिकित्सक तीन साल के लिए पीजी करने जयपुर गए हुए है। जिसके कारण पद रिक्त है। सरकार द्वारा नई भर्ती करने पर ही केंद्र को स्थाई रूप से चिकित्सक मिल पाएगा। इस समस्या को लेकर उच्चाधिकारियों को जानकारी दे दी गई है।
डॉ. जगवीर सिंह,ब्लॉक मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी, हिण्डोली