
घर-घर जाकर बच्चों को गुरुजी दे रहे होमवर्क
घर-घर जाकर बच्चों को गुरुजी दे रहे होमवर्क
जजावर. क्षेत्र के सरकारी स्कूलों के शिक्षक इन दिनों गांव- ढाणी में पहुंचकर बच्चों को होमवर्क दे रहे है। शिक्षा विभाग द्वारा जारी आदेश के अनुसार ऑनलाइन एज्युकेशन के स्माइल टू कार्यक्रम को लेकर आठवीं तक के छात्र-छात्राओं को गृहकार्य दिया जा रहा है। जिसमें पांचवीं कक्षा तक के बच्चों को सप्ताह में एक बार और छह से आठवीं कक्षा तक के बच्चों को सप्ताह में दो बार गृहकार्य दिया जा रहा है।
इसके बाद शिक्षक उनके द्वारा दिए गए कार्य का मूल्यांकन करके उसकी जानकारी भी अभिभावकों को देंगे। सरकारी स्कूलों में पढऩे वाले विद्यार्थियों को पाठ्यपुस्तकों का वितरण और कार्य पुस्तिका का भी वितरण कर दिया गया है। इसको देखते हुए विद्यार्थियों को गृहकार्य दिया जा रहा है। जिसमें कक्षा के अनुसार समूह बनाकर उनमें विद्यार्थियों को स्माइल कंटेंट के साथ गृह कार्य दिया जा रहा है। ऑनलाइन नहीं जुड़े विद्यार्थियों को संस्था प्रधान की ओर से निर्धारित शिक्षक घर पर जाकर गृहकार्य दे रहे है।
शिक्षा विभाग द्वारा जारी आदेश के बाद घर-घर जाकर शिक्षक गृहकार्य दे रहे है। जिसमें कोरोना गाइड लाइन का पूरी तरह से ध्यान रखा जा रहा है।
सोजी लाल मीना, पीईईओ व प्रधानाचार्य जजावर
Published on:
13 Dec 2020 06:59 pm
बड़ी खबरें
View Allबूंदी
राजस्थान न्यूज़
ट्रेंडिंग
