केशवरायपाटन. कोटा दोसा मेगा स्टेट हाईवे पर मंगलवार सुबह 7 वह 8 बजे के बीच रंगराजपुरा फाटक व अरनेठा के बीच सडक़ के किनारे खड़े डंपर में केशवरायपाटन की ओर से जा रही है वेन डंपर में घुस गई जिसमें एक युवक की मृत्यु हो गई। इस हादसे में 12 जने घायल हो गए। पुलिस ने बताया कि कोटा जिले के देवली माझी थाना क्षेत्र के बृजलिया गांव निवासी मेहरा जाति का परिवार व रिस्तेदारो सोमवार शाम को इंदरगढ़ के पास कमलेश्वर महादेव के दर्शन और स्नान करने गए थे। यह सभी वहां से लौट रहे थे प्रात: सडक़ के किनारे खड़े डंपर में इनकी गाड़ी पीछे से घुस गई जिससे एक व्यक्ति की मृत्यु हो गई व 12 अन्य घायल हो गए। घायलों को कोटा महाराव भीमसिंह चिकित्सालय में भर्ती करवाया गया। पुलिस ने परिजनों को सूचित कर दिया है परिजनों के पहुंचने के बाद स्थिति स्पष्ट होगी। केशवरायपाटन पुलिस ने कोटा चिकित्सालय पहुंचकर कार्यवाही शुरू कर दी है।