11 फ़रवरी 2026,

बुधवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

बूंदी

Video : विद्युत केबल से टकराने से घायल हुआ राष्ट्रीय पक्षी

भण्डेड़ा. क्षेत्र के सांवतगढ गांव में एक राष्ट्रीय पक्षी मोर एक मकान की छत से उड़ते समय विद्युत लाइन की केबल से टकराकर नीचे गिरकर घायल हो गया। सूचना पर बांसी नाका के कर्मचारी मौके पर पहुंचे।

Google source verification

भण्डेड़ा. क्षेत्र के सांवतगढ गांव में एक राष्ट्रीय पक्षी मोर एक मकान की छत से उड़ते समय विद्युत लाइन की केबल से टकराकर नीचे गिरकर घायल हो गया। सूचना पर बांसी नाका के कर्मचारी मौके पर पहुंचे। घायल राष्ट्रीय पक्षी को देर रात को नाके पर लाया गया। व शुक्रवार को पशु चिकित्सालय पर पहुंचाकर घायल मोर का प्राथमिक उपचार करवाया गया है।
जानकारी के अनुसार सांवतगढ में पंचायत से कुछ दूरी पर गुरुवार शाम को एक राष्ट्रीय पक्षी मोर एक मकान की छत से उड़ान के दौरान बिजली की केबल से टकराकर नीचे गिर गया। घटना के समय ग्रामीणों ने मौके पर पहुंचकर राष्ट्रीय पक्षी को अपनी सुरक्षा में रखा व बांसी नर्सरी के कर्मचारी को सूचित किया। वन नाका प्रभारी दयाराम गोचर ने बताया कि घायल राष्ट्रीय पक्षी की सूचना पर केटल गार्ड रामचरण मीणा जाप्ते के साथ पहुंचे। शुक्रवार को घायल राष्ट्रीय पक्षी को बांसी पशु चिकित्सालय पर लेकर गए। जहां पर पशु चिकित्सक डॉ.मदनमोहन मीणा ने प्राथमिक उपचार किया।