8 फ़रवरी 2026,

रविवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

बूंदी

Video : खाद के लिए पांच हजार से अधिक किसान सडक़ों पर, लगी एक किमी लम्बी कतार

यूरिया खाद के लिए शनिवार को किसान खाद की दुकानों पर उमड़े पड़े। सुबह से सात बजे तक दो दुकानों पर पांच हजार से अधिक किसान जमा हो गए। खाद के लिए नैनवां के बांसी रोड पर लगी एक किमी कतार लग गई।

Google source verification

नैनवां. यूरिया खाद के लिए शनिवार को किसान खाद की दुकानों पर उमड़े पड़े। सुबह से सात बजे तक दो दुकानों पर पांच हजार से अधिक किसान जमा हो गए। खाद के लिए नैनवां के बांसी रोड पर लगी एक किमी कतार लग गई। एक दुकान पर खाद खत्म होने के बाद किसानों ने हंगामा कर दिया। बाद में किसानों ने खाद की मांग को लेकर स्टेट हाइवे जाम कर दिया। नैंनवां में खाद वितरण करवाने के लिए कलक्टर व अतिरिक्त कलक्टर भी पहुंचे। करवर में भी खाद लेने के लिए किसानो का मेला लगा रहा।
खाद लेने के लिए पहुंचे धरतीपुत्र कतार में लगे धक्का
भण्डेड़ा. खाद की किल्लत से क्षेत्र के धरतीपुत्र परेशान है। बांसी में शनिवार सुबह यूरिया लेने के किसानों की भीड़ उमड़ पड़ी व खाद के लिए कतारों में नजर आए। जानकारी के अनुसार बांसी में शुक्रवार को दो प्राइवेट दुकानों पर दो ट्रक यूरिया आया था। दुकानदारों को प्रशासन का सहयोग नही मिला था। इसलिए खाद नही बंट पाया था। शनिवार को देई थाने से थानाधिकारी जाप्ते के साथ मोके पर पहुंचे व दोनों जगह पर जाप्ता तैनात कर टोकन वितरण करवाया गया। थानाधिकारी ने खुद भीड के बीच में रहते हुए टोकन का वितरण करवाया गया व फिर खाद की दुकानों पर लाइन लगवाकर खाद का वितरण करवाया गया।