बूंदी. जिले में बुधवार को छोटी काशी बूंदी सहित आसपास के गांव व कस्बों को कोहरे ने अपने आगोश में लिया।
सुबह से ही शहर में घना कोहरा छाया रहा। दोपहर तक सूर्यदेव के दर्शन नहीं हुए। हाइवे पर वाहनों की रफ्तार थम सी गई। हाइवे पर सौ मीटर की दूरी पर कुछ नजर नहीं आ रहा था। ऐसे में दुपहिया व चौपहियां वाहन चालकों ने वाहनों की हेड लाइट जलाकर वाहन चलाते नजर आए। वहीं ग्रामीण अंचल में लोग अलाव जलाकर तापकर सर्दी से बचने का जतन करते रहे। बुधवार को अधिकतम तापमान 25 व न्यूनतम 11 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।
कोहरे के आगोश बरुन्धन कस्बा
बरुन्धन , क़स्बे सहित आसपास क्षेत्र में सोमवार को हुई बरसात के बाद बुधवार को अलसुबह ही कोहरा छाने लगा। उसके बाद धीरे धीरे कोहरा बढ़ता गया। करीब पांच बजे से पूरा कस्बा कोहरे की चपेट में होने से विजिबिलिटी बहुत कम हो गई हैं। वाहनों को हेड लाइट का सहारा लेना पड़ रहा है।
नोताडा.क्षेत्र में बुधवार को अलसुबह जैसे ही लोगों की नींद खुली तो चारों और कोहरा छाया हुआ नजर आया व लोहे के टीन व पेड़ों व खुले में रखी वस्तुओं से ओंस की बुंदे पानी की तरह टपकती नजर आई। बतादे की पिछले दो दिन बरसात होने के बाद शाम को ही मौसम साफ हुआ था और धूप निकली थी जिसके बाद दुसरे दिन कोहरे का असर देखने को मिला।
कोहरे के कारण विजिबिलिटी बहुत कम रही ।जिसके चलते सडक़ों पर चलने वाले वाहन चालकों को हैडलाइट जलाकर व बार -बार कांच साफ करके धीरे धीरे होर्न बजाते हुए चलना पड़ रहा है ।वहीं दिल्ली मुम्बई रेलमार्ग पर पर ट्रेन ने बार बार हार्न बजाते हुए निकल रही है।इस वक्त चारों और भयंकर कोहरा नजर आ रहा है।कोहरे के चलते आमजन की दिनचर्या पर भी प्रभावित हुई लोग सात बजे तक घरों में कैद है। मौसम परिवर्तन व ठण्डी हवा चलने से आमजन ठिठुरते नजर आऐ