
वन विभाग की नर्सरी में नष्ट होने लगे पौधे
भण्डेड़ा. बांसी वन विभाग की नर्सरी में लगभग पचास प्रतिशत तैयार पौधे नष्ट हो चुके है। नर्सरी के पास से होकर गुजर रहे नाले के उफनकर आने वाले पानी से एक माह से पौधे की क्यारियों में डेढ से दो फीट पानी भरा हुआ है। लम्बे समय से पानी में रहने से छोटे पौधे नष्ट होते जा रहे है। जिससे विभाग की चिंता बढ़ गई है।
जानकारी के अनुसार नर्सरी के पास से होकर गुजर रहे नाले में दुगारी कनकसागर बांध का ओवरफ्लो होकर चादर का पानी निकल रहा है। नाले से उफन रहा पानी नर्सरी में फैल चुका है जिसे करीबन एक माह हो गया है। नर्सरी में विभाग के कर्मचारियों के द्वारा तैयार पौधे लम्बे समय तक पानी में डूबे रहने से लगभग 50 प्रतिशत तैयार पौधे नष्ट हो चुके है। वही पौधे क्यारियों में सुखते हुए नजर आने लगे है।
इधर विभाग के वनपाल ने बताया कि नर्सरी में इस समय लगभग 30 हजार तैयार पौधे थे जिनमें लम्बे समय तक नाले के उफान से फेल रहे पानी से नष्ट होते जा रहे है। नर्सरी में पानी से नष्ट हो रहे पौधे की सूचना उच्चाधिकारियों को दी जाएगी। रामराय यादव, वनपाल नर्सरी बांसी
Published on:
30 Sept 2019 12:11 pm
बड़ी खबरें
View Allबूंदी
राजस्थान न्यूज़
ट्रेंडिंग
