20 मार्च 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

सा’ब बांध से अभियंताओं की शह पर हुआ अवैध खनन

बरधा डेम से अवैध मिट्टी खनन मामले में जिम्मेदार अभियंताओं और संवेदक के खिलाफ नामजद आपराधिक मुकदमा दर्ज करने की मांग को लेकर ग्रामीणों व भाजपा कार्यकर्ताओं ने यहां जिला कलक्ट्रेट में विरोध प्रदर्शन किया।

2 min read
Google source verification

बूंदी

image

pankaj joshi

Jul 11, 2021

सा’ब बांध से अभियंताओं की शह पर हुआ अवैध खनन

सा’ब बांध से अभियंताओं की शह पर हुआ अवैध खनन

सा’ब बांध से अभियंताओं की शह पर हुआ अवैध खनन
बरधा बांध से अवैध मिट्टी खनन का मामला
किसानों ने किया प्रदर्शन, संवेदक और जिम्मेदार अभियंताओं के खिलाफ आपराधिक मामला दर्ज करने की मांग
बूंदी. बरधा डेम से अवैध मिट्टी खनन मामले में जिम्मेदार अभियंताओं और संवेदक के खिलाफ नामजद आपराधिक मुकदमा दर्ज करने की मांग को लेकर ग्रामीणों व भाजपा कार्यकर्ताओं ने यहां जिला कलक्ट्रेट में विरोध प्रदर्शन किया।
जिला कलक्टर को सौंपे पत्र में बताया कि डेढ़ सौ बरस पुराने सिंचाई के काम आ रहे बांध के पेटे से सैकड़ों डम्पर मिट्टी निकाल ली और जल संसाधन विभाग के अभियंता देखते रहे। आस-पास के क्षेत्र के काश्तकार और ग्रामीण रात-रात तक फोन पर सूचना देते रहे, लेकिन सब जिम्मेदार अनसुना करते रहे। बांध में भारी-भरकम मशीनें मिट्टी खुदाई के लिए लगाई गई जिससे बांध का पेंदा पोला हो गया। बांध के नीचले स्तर की परत हट गई। जिससे बांध में अब सीपेज होने की आशंका हमेशा बनी रहेगी। काश्तकारों ने बताया कि यह सारा खेल अभियंताओं और अधिकारियों की सांठगांठ से हुआ।
किसानों ने बताया कि इस मसले में खनन करने वालों के खिलाफ नामजद तालेड़ा थाने में रिपोर्ट सौंपी थी, लेकिन पुलिस ने अब तक प्रकरण दर्ज नहीं किया। सिर्फ औपचारिकता के तौर पर बिनानाम के प्रकरण दर्ज किया जो उचित नहीं है। किसानों ने यहां जिला कलक्टर से मिलकर कहा कि ‘सा’ब बांध से अभियंताओं की शह पर ही अवैध खनन हुआ है।’ उन्होंने कलक्टर की ओर से अब तक कोई जांच टीम गठित नहीं करने को भी गंभीर बताया। भाजपा नेता जितेन्द्र सिंह हाड़ा व रमेश हाड़ा ने बताया कि बांध से अवैध मिट्टी खनन के सारे सबूत जुटा लिए। अब भी कार्रवाई नहीं हुई तो प्रकरण को न्यायालय में लेकर जाएंगे।
पत्र में बताया कि बांध पर लगे चौकीदार और अभियंताओं की इस मिट्टी खनन में मिलीभगत थी। ऐसे में जब तक कार्रवाई नहीं होगी, चुप नहीं बैठेंगे। उन्होंने चेतावनी दी कि यदि प्रशासन ने किसानों की पीड़ा को नहीं सुना तो अबके प्रभारी मंत्री के बूंदी दौरे के दौरान भाजपाई घेराव करेंगे।
इस दौरान दयाराम छावड़ी, महेन्द्र सिंह, राजेन्द्र छावड़ी, खुशीराम खटाणा, प्रदीप सिंह, राजवीर छावड़ी आदि सहित कई काश्तकार मौजूद थे। उल्लेखनीय है कि पुलिस की प्रथम जांच में यह स्पष्ट हो चुका कि बांध में अवैध खनन हुआ है।