12 फ़रवरी 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

बूंदी

करवा चौथ : जब तक गंगा मैया में पानी रहे, मेरे सजना तेरी जिंदगानी रहे. Video

शहर सहित क्षेत्र में बुधवार को करवा चौथ पर्व उत्साह के साथ मनाया गया। करवा चौथ पर बाजारों में रौनक रही और महिलाओं ने सजने संवरने के लिए आवश्यक खरीदारी की।

Google source verification

कापरेन. शहर सहित क्षेत्र में बुधवार को करवा चौथ पर्व उत्साह के साथ मनाया गया। करवा चौथ पर बाजारों में रौनक रही और महिलाओं ने सजने संवरने के लिए आवश्यक खरीदारी की।बाजार में कपड़े, सौंदर्य ,बुटीक, मणिहारी सर्राफा आदि की दुकानों पर महिलाओं की भीड़ रही।करवा चौथ को लेकर नवविवाहित दुल्हनों में काफी उत्साह रहा और।

 

पहली बार उपवास रखा।दिनभर निर्जल रहकर महिलाए सजने संवरने और करवा चौथ की तैयारियों में लगी रही।करवा चौथ पर अल सुबह से महिलाओं ने स्नानादि से निवृत्त होकर अपने पति की लंबी आयु की कामना करते हुए उपवास रखने का संकल्प लिया। सुबह से देर रात चांद नजर आने तक निर्जल,निराहार रही। देर रात को सोलह श्रृंगार कर महिलाओं ने सामूहिक रूप से विधि विधान के साथ चौथ माता की पूजा अर्चना की और कथा श्रवण की। चांद के दीदार होने पर पूजा अर्चना कर पति के हाथों से जल ग्रहण किया और बुजुर्गों का आशीर्वाद लिया।बाद में महिलाओं ने व्रत उपवास किए।


नैनवां. सुहाग की लम्बी उम्र की कामना को लेकर सुहागिनों ने बुधवार को करवा चौथ का व्रत रखा। शहर में स्थित चौथमाता मंदिर में दिनभर सुहागिनों का माता के दर्शनों के लिए तांता लगा रहा। रात को चन्द्रोदय के बाद चन्द्रमा को अघ्र्य देकर पूजन किया। उसके बाद व्रत खोला। सुहागिनों को उनके सुहाग द्वारा उपहार भेंट किए।


केशवरायपाटन. धार्मिक नगरी में बुधवार को महिलाओं ने करवा चौथ का पर्व को उत्साह के साथ मनाया गया।


सुहागिन महिलाओं ने करवा चौथ का व्रत रखकर चौथ माता की पूजा अर्चना की। इस अवसर पर शहर में स्थित चामुंडा माता, गामछ भवानीपुर के पास स्थित खेड़ा माता, बीरज चौथ माता मंदिर पर दर्शन करने वाले श्रद्धालुओं की भीड़ रही। दिनभर श्रद्धालु आते रहे। दर्शन कर पूजा अर्चना कर भोग लगाया।