5 अप्रैल 2026,

रविवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

गंगासागर बांध की मोरी में रिसाव, खाली हो रहा बांध

कस्बे के डेलपुरा रोड पर स्थित गंगासागर बांध की मोरी में लगातार तेज गति के साथ हो रहे पानी के रिसाव से बांध का पानी खाली हो रहा है। वहीं बांध की पाल बबूलों से अटी हुई है।

less than 1 minute read
Google source verification

बूंदी

image

pankaj joshi

Oct 27, 2021

गंगासागर बांध की मोरी में रिसाव, खाली हो रहा बांध

गंगासागर बांध की मोरी में रिसाव, खाली हो रहा बांध

गंगासागर बांध की मोरी में रिसाव, खाली हो रहा बांध
बबूलों से अटी पाल
देई. कस्बे के डेलपुरा रोड पर स्थित गंगासागर बांध की मोरी में लगातार तेज गति के साथ हो रहे पानी के रिसाव से बांध का पानी खाली हो रहा है। वहीं बांध की पाल बबूलों से अटी हुई है।
पास ही स्थित खेती करने वाले किसान महावीर गुर्जर ने बताया कि मोरी में लगातार हो रहे पानी के रिसाव से सात दिन में बांध में से तीन इंच पानी कम हो गया है। इस समय व्यर्थ बह रहे पानी का कोई उपयोग नहीं हो रहा है। मामले को लेकर ग्राम पंचायत प्रशासन को भी अवगत करवाया गया था, लेकिन अभी तक कोई कार्रवाई पानी को रोकने के लिए नहीं की गई है। ऐसे में अगर लगातार पानी का रिसाव होता रहा तो बांध खाली हो जाएगा। बांध में पानी रहने से आसपास का जलस्तर ठीक रहता है।
बांध की पाल पर बबूलों का राज
इसके अलावा बांध की पाल बबूलों से अटी हुई है। जिससे बांध की रपट पर जाने के लिए नाव में होकर जाना पड़ता है। वहीं कोई मरम्मत नहीं होने से रपट के नीचे हुई सीमेन्ट गिट्टी उखडकऱ टूट चुकी है। लोगों ने बांध पर देखभाल के लिए एक नियमित कर्मचारी को रखने व सौंदर्यीकरण करवाने की मांग की है। इस बारे में ग्राम विकास अधिकारी कजोड़लाल कुम्हार ने बताया कि बांध की मोरी में हो रहे पानी के रिसाव को देखकर हर सम्भव प्रयास किया जाएगा। बबूलों की साफ सफाई करवाई जाएगी। नियमित कर्मचारी नहीं है। कर्मचारी को भिजवाकर बांध की स्थिति देखी जाएगी।