14 मार्च 2026,

शनिवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

बरसात के चलते गरड़दा बांध का कार्य बंद, तीन माह के बाद होगा शुरू

गरड़दा बांध के निर्माण कार्य में कोई फाल्ट नहीं रह जाए। इसके चलते अधिकारियों ने बरसात में निर्माण कार्य को बंद करा दिया है।

less than 1 minute read
Google source verification
बरसात के चलते गरड़दा बांध का कार्य बंद, तीन माह के बाद होगा शुरू

बरसात के चलते गरड़दा बांध का कार्य बंद, तीन माह के बाद होगा शुरू

नमाना. गरड़दा बांध के निर्माण कार्य में कोई फाल्ट नहीं रह जाए। इसके चलते अधिकारियों ने बरसात में निर्माण कार्य को बंद करा दिया है। अधिकारियों का मानना है कि मानसून सत्र में निर्माण कार्य के दौरान जल्दबाजी में अगर कोई तकनीकी फाल्ट रह गया तो बांध को वापस खतरा हो सकता है। इसके चलते बरसात के 3 महीने तक निर्माण कार्य बंद रहेगा। अधिकारियों का कहना है कि 30 सितंबर के बाद ही बरसात की स्थिति को देखकर निर्माण कार्य शुरू किया जाएगा। कार्य को बंद हुए 5 दिन हो गए हैं। ऐसे में इस मानसून में भी पानी रोकने की आस पर पानी फिर गया है। वर्तमान में 20 प्रतिशत कार्य अभी बाकी है।
विभाग के अधिकारी 31 दिसंबर 2021 तक बांध का निर्माण कार्य पूरा करने की बात कह रहे हैं।

टूटे हुए हिस्से का नीचे का निर्माण कार्य पूरा
बांध के टूटे हुए हिस्से के नीचे के निर्माण कार्य पूरा हो गया है। परियोजना के अधिशासी अभियंता राजीव विजय ने बताया मानसून सत्र शुरू होने से पहले टूटे हुए हिस्से का निर्माण कार्य पूरा करना विभाग के लिए चुनौती बना हुआ था। जून माह में बरसात नहीं होने से टूटे हुए हिस्से का निर्माण कार्य पूरा हो गया, अब 3 महीने निर्माण कार्य बंद रहेगा।

पसरा है सन्नाटा
मानसून सत्र शुरू होते ही 4 जुलाई से गरड़दा मध्यम सिंचाई परियोजना का निर्माण कार्य बंद करा दिया गया है। तब से ही सन्नाटा पसरा हुआ है।