
बूंदी. सामान्य चिकित्सालय में कैसर मरीजों का इलाज करते चिकित्सक।
बूंदी. सामान्य चिकित्सालय में गुरुवार को कैंसर केयर यूनिट का शुभारंभ किया गया है। कैंसर यूनिट के शुभांभर होने से अब कैंसर के मरीजों को किमोथेरैपी कराने के लिए जयपुर व कोटा नहीं जाना पड़ेगा। अब सामान्य चिकित्सालय में मरीजों को यह सुविधा मिल जाएगी। इस नई सुविधा से स्थानीय स्तर पर ही मरीजों को बेहतर कैंसर उपचार उपलब्ध होगा।
राजस्थान पत्रिका में 26 फरवरी के अंक में केन्द्र की घोषणा पर जिला अस्पताल में छह माह से ताला शीर्षक से खबर प्रकाशित की गई। इसके बाद चिकित्सालय प्रशासन हरकत में आया। अब इस यूनिट के माध्यम से कैंसर रोगियों के लिए कीमोथेरेपी और अन्य आवश्यक जांचें और उपचार उपलब्ध होगा।
अब तक किमोथेरीपी कराने के लिए मरीजों को कोटा या जयपुर जाना पड़ता था। मरीजों की परेशानी को देखते हुए अस्पताल प्रशासन ने मेडिकल वार्ड के पास डे केयर यूनिट शुरू किया है। फिलहाल कैंसर मरीजों के लिए कुछ दवाइयां आना शुरू हो गई है। डॉ. मोहम्मद शाहीद ने पहले दिन कैसर पीडि़त कई मरीजों को देखा ओर उनका कीमोथेरेपी कर इलाज किया। जरूरत पड़ने पर दवा भी दी। इस सुविधा के शुरू होने से अब मरीजों को दूर के शहरों में जाने की आवश्यकता नहीं होगी। इससे उनका समय और पैसे की बचत होगी। इस यूनिट में विशेषज्ञ चिकित्सक मौजूद रहेंगे।
Updated on:
13 Mar 2026 06:19 pm
Published on:
13 Mar 2026 06:19 pm
