
हिण्डोली. राजस्थान पत्रिका के संस्थापक श्रद्धेय कर्पूर चन्द्र कुलिश की जन्मशती वर्ष तथा पत्रिका के कोटा संस्करण के 41वें स्थापना दिवस के अवसर पर गुरुवार शाम रामसागर झील में दीपदान कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस अवसर पर झील दीपों की रोशनी से झिलमिला उठा उठी।
पूर्व निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार गुरुवार शाम करीब 6 बजे कस्बे तथा अमरत्या गांव के लोग रामसागर झील स्थित तेजाजी घाट पर एकत्र हुए। इसके बाद शाम 7 बजे ग्रामीणों, अधिकारियों व युवाओं ने दीपदान शुरू किया। दीपों की रोशनी से झील जगमगा उठी। इस मनमोहक दृश्य को देखकर लोग रोमांचित हो गए। कार्यक्रम के दौरान आकर्षक आतिशबाजी भी की गई, जिसे देखने के लिए लोग आसमान की ओर टकटकी लगाए रहे।
पत्रिका सामाजिक सरोकारों में अग्रणी
रामसागर झील किनारे स्थित तेजा घाट पर आयोजित संगोष्ठी में वक्ताओं ने कहा कि राजस्थान पत्रिका वर्षों से सामाजिक सरोकारों में अग्रणी भूमिका निभा रहा है। रघुनाथ घाट की खुदाई, बावड़ियों की सफाई, चिकित्सालय में श्रमदान, गणेश बावड़ी में श्रमदान और पौधरोपण जैसे कई कार्यों में पत्रिका ने लोगों को साथ लेकर समाजहित के कार्य किए।
वक्ताओं ने कहा कि राजस्थान पत्रिका के संस्थापक कर्पूर चन्द्र कुलिश ने पत्रकारिता में ग्रामीण अंचलों को विशेष महत्व दिया। ‘आओ गांव चलें’ जैसे कॉलम के माध्यम से गांवों की समस्याओं को प्रमुखता से उठाया। आज भी पत्रिका ग्रामीण क्षेत्रों की समस्याओं को प्रमुखता से उठाकर उनके समाधान की दिशा में कार्य कर रही है। इस अवसर पर हिण्डोली तहसीलदार रतनलाल मीणा, शुभम सुवालका, लोकेश सैनी, नितेश खटोड़, केशव सेन, फू लचंद सैनी, बाबूलाल सैनी, मदनलाल सैनी, कैलाश जूनिवाल, सुमित चांवरिया, दुर्गाशंकर, शिवराज सैनी, महेश मिश्र, बाबूलाल वर्मा, पीयूष, सतीश शर्मा सहित कई ग्रामीण व युवा मौजूद रहे।
Updated on:
13 Mar 2026 05:32 pm
Published on:
13 Mar 2026 05:27 pm
बड़ी खबरें
View Allबूंदी
राजस्थान न्यूज़
ट्रेंडिंग
