
खराबे का सर्वे कराओ, किसानों ने उठाई मांग
खराबे का सर्वे कराओ, किसानों ने उठाई मांग
करवर. क्षेत्र के गांवों में खरीफ की फसलें उड़द व सोयाबीन रोग प्रकोप के चलते नष्ट होती जा रही है। जिसके चलते किसानों के चेहरों पर चिंता की लकीरें साफ तौर पर दिखाई दे रही है।
सोमवार को किसान संघर्ष समिति के तत्वावधान में क्षेत्र के कई गांवों के किसान रोगग्रस्त नमूनों को लेकर फसल खराबे का सर्वे कराने की मांग को लेकर उपतहसील कार्यालय पर मुख्यमंत्री के नाम ज्ञापन देने पहुंचे। ज्ञापन में बताया कि क्षेत्र के गांवों के किसानों की खरीफ की फसल उड़द व सोयाबीन कीट प्रकोप, पीलिया रोग व बरसात की कमी के कारण नष्ट होती जा रही है। कई किसानों ने तो खेत खाली करना भी शुरू कर दिया है तथा फसल मवेशियों के लिए चारा बन गई है। ऐसे में अभी तक सरकार की ओर से फसल खराबे का सर्वे नहीं कराया जा रहा है। जिससे किसान फसल बीमा क्लेम की राशि नहीं मिलने को लेकर मायूस दिखाई दे रहे है। वैसे ही किसानों ने कोविड-19 के चलते बढ़ते दामों में खाद बीज खरीदकर फसलों की बुवाई तथा बाद में कीटनाशक दवाओं का छिडक़ाव किया। इस दौरान किसान सत्यनारायण नागर, सीताराम धाकड़, शोभाग नागर, बरधी लाल नागर, राजेन्द्र सिनोल्या, रामप्रसाद मीणा, दानमल, देवीशंकर, प्यारे लाल, गीताराम मीणा समेत कई गांवों के किसान मौजूद थे।
Published on:
08 Sept 2020 06:38 pm
बड़ी खबरें
View Allबूंदी
राजस्थान न्यूज़
ट्रेंडिंग
