12 फ़रवरी 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

बूंदी

Video : हैंडपम्प व मकानों में लग रहा करंट का झटका, भूमिगत विद्युत केबल को दिखाने के लिए टीम बुलाई

शहर के किसान कॉलोनी में बड़ीपड़ाप रोड पर भूमिगत विद्युत केबल से आधा दर्जन मकानों व मकानों के बाहर सडक़ पर लगे हैंडपम्प में बिजली का करंट आ रहा है।

Google source verification

नैनवां. शहर के किसान कॉलोनी में बड़ीपड़ाप रोड पर भूमिगत विद्युत केबल से आधा दर्जन मकानों व मकानों के बाहर सडक़ पर लगे हैंडपम्प में बिजली का करंट आ रहा है।

शनिवार को करंट आने के कारणों का पता लगाने के लिए जेवीवीएनएल के कनिष्ठ अभियंता व तकनीकी कर्मचारियों की टीम किसान कॉलोनी में पहुंची, लेकिन करंट आने के कारणों का पता नहीं लगा पाई। कॉलोनी में मकानों के सामने से निकल रही भूमिगत विद्युत केबल निकल रही है। भूमिगत केबल से करंट उतरने की आशंका जताई है, जिससे अब केबल की जांच करने वाली टीम को बुलवाया है।

किसान कॉलोनी के लोगों ने बताया कि कई दिनों से सडक़ किनारे लगे हैंडपम्प व आसपास के आधा दर्जन मकानों में करंट आने की समस्या बनी हुई है। करंट के डर से लोगों ने हैंडपम्प से पानी भरना व नहाना छोड़ रखा है। मकानों के लोहे के दरवाजों व रेङ्क्षलग के हाथ लगाते ही करंट का झटका लगता है।

कुछ दिनों पहले बने रोड की खुदाई के समय जेवीवीएनएल की भूमिगत विद्युत केबल में फाल्ट आ गया था। तब से ही हैंडपम्प व मकानों में करंट आने की समस्या बनी हुई है। जेवीवीएनएल के अधिकारियों को पूर्व में भी कई बार अवगत कराया जा चुका है। लेकिन अभी तक समस्या का समाधान नहीं किया।
्र
टीम को बुलवाया
जेवीवीएनएल के कनिष्ठ अभियंता दीर्घांशु भुवालिया ने बताया मकानों व हैंडपम्प में आ रहे करंट के कारणों का पता लगा रहे है। मकानों के सामने होकर भूमिगत विद्युत केबल निकल रही है। केबल को दिखवाया जाएगा है। केबल की जांच करने वाली टीम को बुलवाया है।