
हजरत बाबा दूल्हे साहब का 796वां उर्स : चादर शरीफ पेश की, खुशहाली की मांगी दुआ
बूंदी. बूंदी की पहाड़ी पर स्थित हजरत बाबा दूल्हे साहब का 796वां उर्स कोविड- 19 की पालना करते हुए सम्पन्न हुआ। उर्स की शुरुआत दरगाह को गुस्ल के साथ हुई।
दरगाह कमेटी से जुड़े लोग जिनमें शहरकाजी मौलाना गुलामे गोस, दरगाह दीवान हकीम भाई, हाजी रफीक, सलीम अख्तर, निजाम भाई, शाकिर हुसैन, खादिम उमर, पूर्व शहर वक्फ कमेटी सदर मौलाना असलम, मेहमूद अली व अकीदतमंद मौजूद रहे। मजार शरीफ पर चादर पेश की। मुल्क सहित सभी के लिए अमन चैन, भाई चारा, कोमी एकता व कोरोना जैसी महामारी से सभी की हिफाजत व खुशहाली की दुआ मांगी। अंत में तबर्रुक तकसीम किया गया। कुल की रस्म अदायगी के साथ उर्स सम्पन्न हुआ।
बैठक का आयोजन हुआ
देई .धाकड समाज सेवा समिति, धाकड़ कर्मचारी परिषद 108 गांव की बैठक रविवार को समिति अध्यक्ष राधेश्याम धाकड़ लक्ष्मीपुरा की अध्यक्षता में हुई। बैठक में केन्द्रीय एवं ब्लॉक स्तरीय पदाधिकारी शामिल हुए ओर प्रतिभा सम्मान समारोह, सदस्यता, सम्मान समारोह के लिए आवेदन पत्र प्राप्त करना, ब्लॉक स्तर पर महिला कर्मचारियों की भागीदारी बढ़ाने पर चर्चा की। पदाधिकारियों ने अपने विचार व्यक्त किए। यह जानकारी धाकड़ कर्मचारी परिषद के प्रवक्ता कमलेश धाकड गुढादेवजी ने दी।
Published on:
04 Jan 2021 10:53 am
बड़ी खबरें
View Allबूंदी
राजस्थान न्यूज़
ट्रेंडिंग
