नैनवां में लोकानुरंजन हडूडा का आयोजन हुआ, दृश्यों को मोबाइलों में कैद के लिए मची रही होड़
नैनवां. होली पर नैनवां कस्बे में शुक्रवार शाम को धुलंडी को हुए हडूडा में हर बार की तरह इस बार भी देखने आए लोग लोटपोट होते रहे। हडूडा के नायक व नायिका के विवाह की रस्म के लोकानुरंजन पर्व हडूडा की मस्ती में डूबा रहा।
हडूडा के दृश्यों को अपने मोबाइलों में कैद करने के लिए भी दर्शको में होड़ मची रही। कोई तीसरी मंजिल से तो कोई चबूतरियों पर चढकऱ दृश्यों को कैद कर रहे थे। हडूडा स्थल झण्डें की गली के पास सदर बाजार दूकानों की छते व चबूतरियां दर्शको से अट गई। कस्बे के मध्य में स्थित झण्डे की गली चौराहा पर हुए आयोजन को देखने के लिए लोग उमड़ पड़े। हडूडा की रस्म के दौरान पताशें व फूल्या फैंकने की रस्म होती आई है। इस वर्ष पताशें व फूल्या के साथ आतिशबाजी भी की गई। एक सदी से होते आ रहे आयोजन को अंजाम देने के लिए नैनवां दो पक्षों में बंटा रहा।
उत्तर दिशा में बसे कस्बे के लोग नायक मालदेव व दक्षिण दिशा में बसे नायिका मालदेवनी के पक्ष में बंटे रहे। उत्तर दिशा में बसे कस्बे लोग नायक मालदेव व दक्षिण दिशा में बसे नायिका मालदेवनी के पक्ष में रहे। शाम 6 बजेे एक तरफ से हडूडा के नायक मालदेव की बारात मालदेव चौक से आतिशबाजी के साथ रवाना हुई। नायक दूल्हा ऊंट पर सवार हो झण्डा थामे चल रहा था जिसके पीछे बैण्ड की धुन पर लोग लोक नृत्यों की धमाल मचाते चल रहे थे। तो दूसरी ओर से भी नायिका मालदेवनी के पक्ष के बारात लेकर रवाना हुए।
नायिका की बारात में भी बैण्ड की धुन व पटाखें गुंजते रहेे। होली के फुहड़ गीतो के साथ दोनों ओर की बाराते झण्डें की गली पहुंची। युवकों टोलियो के ठुमके, आतिशबाजी के संग झूमते चलते लोक कलाकारों को टोलियों होली के गीतों की फुहारों में भीगो रही थी। कोई भंग की तरंग में तो कोई सुरा के सरूर में मस्ती में डूबा रहा। दोनों ओर की बारातें पहुंचते ही हडूडा में अश्लील व फुहड़ता के प्रदर्शन की होड मच गई। आधे घंटे चली रस्म कर बाद वापस लौटे।
पुलिस दीवार बन खड़ी रही
दोनो पक्ष के लोग आपस में नही भिड़ जाए इसे रोकने के लिए रस्म स्थल पर पुलिस दीवार बन खड़ी रही। प्रदर्शन के साथ दोनों पक्ष के लोग एक दूसरे की तरफ बढते तो उन्हे रोकने लिए पुलिस की कड़ी मशक्कत करनी पड़ी। रस्म के बाद भी लोग डटे रहे कानून व्यवस्था पर निगरानी रखने के लिए थानाधिकारी सुरेंद्रसिंह चौधरी जाप्ते के साथ मौजूद रहे।