
हिण्डोली व नैनवां पंचायत समिति की 75 पंचायतों में सरपंच पद के लिए भरे 830 नामांकन
- पंच पदों के लिए 2479 नाम निर्देशन पत्र दाखिल
बूंदी. पंचायत आम चुनाव -2020 के तहत सोमवार को दूसरे चरण में जिले की हिण्डोली एवं नैनवां पंचायत समिति की ग्राम पंचायतों में सरपंच एवं पंच पदों लिए नाम निर्देशन प्रस्तुत किए गए। हिण्डोली पंचायत समिति 42 पंचायतों तथा नैनवां पंचायत समिति की 33 ग्राम पंचायतों में सरपंच पद के लिए नाम निर्देश पत्र प्रस्तुत किए गए। हिण्डोली पंचायत समिति की 42 ग्राम पंचायतों में सरपंच पद के लिए 452 व पंच पद के लिए 1474 तथा नैनवां पंचायत समिति की 33 ग्राम पंचायतों में सरपंच पद के लिए 378 एवं पंच पद के लिए 1005 नाम निर्देशन पत्र प्रस्तुत किए गए।
हिण्डोली पंचायत समिति
जिला चुनाव नियंत्रण कक्ष सहप्रभारी ओम प्रकाश गोस्वामी ने बताया कि हिण्डोली पंचायत समिति की पंचायत पेच की बावडी में सरपंच पद के लिए 14, पंच पद के लिए 41, उमर में सरपंच के 7, पंच के 45, पगारा में सरपंच के 22, पंच के 34, काछोला में सरपंच के 13, पंच के 24, गुढागोकुलपुरा में सरपंच के 6, पंच के 27, टोकडा में सरपंच के 7, पंच के 28, हिण्डोली में सरपंच के 25, पंच के 84, रोशंदा में सरपंच के 10, पंच के 44, बडानयागांव में सरपंच के 17, पंच के 41, मागलीकलां में सरपंच के 11, पंच के 23, चेता में सरपंच के 11, पंच के 33, सहसपुरिया में सरपंच के 14, पंच के 25, चतरगंज में सरपंच के 11, पंच के 28, बडौदिया में सरपंच के 11, पंच के 56, तालाबगांव में सरपंच के 11, पंच के 32, सथूर में सरपंच 11, पंच के 41, थाना में सरपंच के 14, पंच के 36, विजयगढ़ में सरपंच के 5, पंच के 30 नाम निर्देशन पत्र प्रस्तुत किए गए।
इसी तरह ओवण में सरपंच के लिए 5, पंच के लिए 19, बसोली में सरपंच के 8, पंच के 25, नेगढ़ में सरपंच के 14, पंच के 35, खेरखटा में सरपंच के 4, पंच के 24, खीण्या में सरपंच के 7, पंच के 24, गुढाबांध में सरपंच 8, पंच के 17, डाटूंदा में सरपंच के 5, पंच के 20, अलोद में सरपंच के 8, पंच के 70, अणदगंज में सरपंच के 11, पंच के 33, दबलाना में सरपंच के 11, पंच के 42, धाबाइयों का नयागांव में सरपंच के 14, पंच के 25, ठीकरदा में सरपंच के 10, पंच के 51, रामचन्द्रजी खेड़ा में सरपंच के 14, पंच के 33, आकोदा में सरपंच के 12, पंच के 43, डाबेटा में सरपंच के 6, पंच के 31, बडगांव में सरपंच के 9, पंच के 23, रानीपुरा में सरपंच के 8, पंच के 42, सांवतगढ में सरपंच के 13, पंच के 41, रोणिजा में सरपंच के 7, पंच के 22, छाबडियों का नयागांव में सरपंच के 13, पंच के 14, मेण्डी में सरपंच के 15, पंच के 45, गोठडा में सरपंच के 6, पंच के 50, धोवड़ा में सरपंच के 16, पंच के 48 तथा भवानीपुरा में सरपंच पद के लिए 8 एवं पंच पद के लिए 25 नाम निर्देशन पत्र प्रस्तुत किए गए।
नैनवां पंचायत समिति
नैनवां पंचायत समिति की जजावर पंचायत में सरपंच पद के लिए 10, पंच पद के लिए 27, सीसोला में सरपंच के 14, पंच के 18, बाछोला में सरपंच के 9, पंच के 19, खानपुरा में सरपंच के 21, पंच के 36, बांसी में सरपंच के 6, पंच के 32, दुगारी में सरपंच के 11, पंच के 31, मरा में सरपंच के 12, पंच के 17, सादेडा में सरपंच के 13, पंच के 20, रजलावता में सरपंच के 15, पंच के 45, गंभीरा में सरपंच के 6, पंच के 26, सुवानिया में सरपंच के 10, पंच के 44, गुढादेवजी में सरपंच के 9, पंच के 18, कोलाहेडा में सरपंच के 3, पंच के 22, फुलेता में सरपंच के 14, पंच के 30, देई में सरपंच के 15, पंच के 82, गुढासदावर्तिया में सरपंच के 14, पंच के 19, भजनेरी में सरपंच के 8, पंच के 22, डोकून में सरपंच के 9, पंच के 24, डोडी में सरपंच के 8, पंच के 29, जैतपुर में सरपंच के 5, पंच के 24, मोडसा में सरपंच के 15, पंच के 26, पीपल्या में सरपंच के 15, पंच के 30, तलवास में सरपंच के 20, पंच के 35, आंतरदा में सरपंच के 14, पंच के 21, सहण में सरपंच के 6, पंच के 47, करवर में सरपंच के 15, पंच के 46, माणी में सरपंच के 9, पंच के 23, जरखोदा में सरपंच के 8, पंच के 41, खजूरी में सरपंच के 15, पंच के 43, कैथूदा में सरपंच के 9, पंच के 36, समीधी में सरपंच के 14, पंच के 23, बामनगांव में सरपंच के 12, पंच के 24 तथा बालापुरा में सरपंच पद के लिए 14 एवं पंच पद के लिए 25 नाम निर्देशन पत्र प्रस्तुत किए गए।
Published on:
13 Jan 2020 09:52 pm
बड़ी खबरें
View Allबूंदी
राजस्थान न्यूज़
ट्रेंडिंग
