9 फ़रवरी 2026,

सोमवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

हिंदू नववर्ष की तैयारियों ने पकड़ा जोर, आयोजनों की सौंपी जिम्मेदारियां

चैत्र शुक्ल प्रतिपदा के अवसर पर बूंदी में निकाली जाने वाली रैली एवं विचार गोष्ठी के संबंध मे नववर्ष समारोह समिति की यहां आदर्श विद्या मंदिर लाल कोठी परिसर में बैठक हुुई। बैठक में जिला प्रचारक ने मार्गदर्शन किया।

2 min read
Google source verification
हिंदू  नववर्ष की तैयारियों ने पकड़ा जोर, आयोजनों की सौंपी जिम्मेदारियां

हिंदू नववर्ष की तैयारियों ने पकड़ा जोर, आयोजनों की सौंपी जिम्मेदारियां

बूंदी. चैत्र शुक्ल प्रतिपदा के अवसर पर बूंदी में निकाली जाने वाली रैली एवं विचार गोष्ठी के संबंध मे नववर्ष समारोह समिति की यहां आदर्श विद्या मंदिर लाल कोठी परिसर में बैठक हुुई। बैठक में जिला प्रचारक ने मार्गदर्शन किया।

नव वर्ष समिति संरक्षक रमेश जैन, संयोजक कालू लाल जांगिड़ व सहसंयोजक मनीष शर्मा ने कार्यक्रम की रूपरेखा के बारे में विस्तार से जानकारी दी। साथ ही बताया कि बूंदी शहर की सभी बस्तियों में प्रभारी नव वर्ष से पहले घर-घर जाकर अपने-अपने क्षेत्रों में मंदिरों पर ध्वज वितरण एवं वाहन रैली में सम्मिलित होने के लिए संपर्क करेंगे। नगर बाजार व्यवस्था प्रभारी प्रशांत मोदी ने बताया कि नववर्ष के अवसर पर स्वागत के लिए नगर के अलग-अलग चौराहा को सुज्जित करने एवं नव वर्ष पर तिलक निकालकर शुभारंभ करने का सुझाव रखा। जिसकी बाद में जिम्मेदारियां सौंपी। संत ज्योतिशंकर शर्मा ने धर्म ग्रंथों अनुसार ङ्क्षहदू नव वर्ष को मनाने के महत्व को बताया।
उन्होंने नववर्ष पर देवालयों में विशेष पूजा-अर्चना, गौ माता को चारा डालने, घरों के बाहर रंगोली बनाने का सुझाव दिया। समिति संयोजक जांगिड़ ने मातृशक्ति प्रभारी आशा मीणा व सह प्रभारी राशि माहेश्वरी एवं रीना चित्तौड़ा को बनाया। साथ ही नवल सागर झील परिसर में वाहन रैली समापन पर दीपदान के लिए इंदिरा शर्मा को प्रभारी बनाया गया। इस दौरान संयोजक सुनील हाड़ोती, सहसंयोजक पितांबर शर्मा, गौरव भटनागर आदि मौजूद रहे।

परिजनों से मिलाई मां-बेटी
बूंदी. सखी वन स्टॉप सेंटर पर करीब 1 सप्ताह से रह रही मानसिक विक्षिप्त महिला एवं उसकी बेटी के परिजनों की जानकारी मिलने पर बुधवार को उन्हें सौंपा। मूल निवास स्थान गुरदासपुर के लिए रवाना किया। महिला अधिकारिता सहायक निदेशक महेशचंद शर्मा ने बताया कि उक्त महिला 16 मार्च को पुलिस ने सखी वन स्टॉप सेंटर पर आश्रय देने के लिए सौंपा था। बातचीत एवं काउंसङ्क्षलग से ज्ञात हुआ कि उक्त महिला पंजाब की निवासी है। तब परिजनों का पता लगाया गया। मिलने बुधवार को उन्हें सौंपा। इस दौरान केन्द्र प्रशासक रानू खण्डेलवाल व उनकी टीम मौजूद रहे।