
ऐतिहासिक कजली तीज माता की पूजा-अर्चना, दर्शन को सजी झांकी
ऐतिहासिक कजली तीज माता की पूजा-अर्चना, दर्शन को सजी झांकी
बूंदी नगर परिषद सभागार में हुआ आयोजन, आज भी करेंगे पूजन
बूंदी. ऐतिहासिक कजली तीज माता की बुधवार को यहां नगर परिषद सभागार में आकर्षक झांकी सजाई गई। सोशल डिस्टेंस के साथ अतिथियों ने पूजा-अर्चना की। झांकी आमजन को दर्शनों के लिए भी खुली रही। बाबा बलवंत सिंह की तस्वीर भी रखी गई। तीज माता की गुरुवार को भी पूजा-अर्चना की जाएगी। कोविड -19 के प्रभाव के कारण यह दूसरा वर्ष रहा जब बूंदी में मेले का आयोजन नहीं हुआ और सवारी नहीं निकाली गई।
शाम को कांग्रेस के प्रदेश उपाध्यक्ष हरिमोहन शर्मा, कांग्रेस नेता भगवान नुवाल के आतिथ्य में पूजा-अर्चना की गई। सामूहिक आरती की। इस मौके पर नगर परिषद के उपाध्यक्ष लटूर भाई, आयुक्त महावीर सिंह सिसोदिया, वरिष्ठ पार्षद टीकम जैन, देवराज गोचर, विजय सिंह गेहलोत, जीशान अली, अंकित बुलीवाल, इरफान इलू, कीर्ति सुखवाल, प्रेमप्रकाश, आकांक्षा कराड,़ संदीप देवगन, आशीष शर्मा, संजय तम्बोली, राजेश शेरगढिय़ा, लोकेश सुखवाल आदि सहित कई जने मौजूद थे। आरती के बाद प्रदेश उपाध्यक्ष शर्मा ने कहा कि बूंदी को विश्व पटल पर स्थापित करने के लिए कजली तीज मेले का अहम स्थान है।बूंदी विश्व प्रसिद्ध है। अपने पर्यटन के लिए बावडिय़ों,तालाबों, पहाडिय़ों और यहां के पुरावैभव के लिए अपनी पहचान रखती है। उन्होंने कहा कि कोरोनावायरस के कारण 2 वर्षों से मेला नहीं भर पा रहा है। न ही शोभायात्रा निकल पा रही है। शर्मा ने बताया कि वह जब नगर पालिका के अध्यक्ष रहे तब कई मेले भरवाए। आने वाले वर्षों में सब ठीक होगा और मेला फिर से अपनी रोनक की ओर लौटेगा, इसी की सभी ने तीज माता के समक्ष मंगल कामना की। इंटेक के सचिव राजकुमार दाधीच ने संचालन किया। गुरुवार को शाम 7 बजे बूंदी विधायक अशोक डोगरा पूजा-अर्चना में शामिल होंगे। श्
कजली तीज माता की सामूहिक पूजन
नैनवां. नैनवां में बुधवार को नगरपालिका के गढ़चौक स्थित पुराने भवन में कजली तीज माता की पूजा-अर्चना एवं आरती की गई। पूजन से पूर्व तीज माता की प्रतिमा का सोलह शृंगार कर गढ़चौक मैदान में रखा गया। शाम 6 बजे पूजन शुरू हुआ। पालिकाध्यक्ष प्रेमबाई गुर्जर, उपाध्यक्ष आबिद हुसैन, पार्षद, प्रमोद जैन, पुखराज ओसवाल, रजनीश शर्मा, मोहम्मद सलीम, रामबाबू वर्मा, हरबाई गुर्जर, कार्यवाहक अधिशासी अधिकारी केसरलाल वर्मा, नैनवां शहर कांग्रेस अध्यक्ष भारतभूषण गौतम, देवेन्द्रकुमार जैन, हरिमोहन सोनी, राजेन्द्र गुर्जर, अरविन्द शर्मा, दीपक चौपड़ा सहित नगरपालिका का स्टाफ ने तीज माता की पूजा की। तीज माता की पूजा अर्चना के बाद कस्बे की महिलाएं भी पूजन करने पहुंची। कोविड गाइड लाइन के चलते इस वर्ष भी नैनवां में कजली तीज माता केे दो दिवसीय सवारी का आयोजन नहीं हो पाया। गुरुवार को दूसरे दिन भी तीज माता का सामूहिक पूजन कार्यक्रम होगा।
Published on:
26 Aug 2021 06:22 pm
बड़ी खबरें
View Allबूंदी
राजस्थान न्यूज़
ट्रेंडिंग
