कापरेन. बूंदी अतिरिक्त जिला कलक्टर एयू खान ने कापरेन सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने कोविड के बढ़ते संक्रमण को लेकर अस्पताल की व्यवस्थाओं का लिया जायजा। अस्पताल प्रभारी डॉ सुरेश मीणा को दिए आवश्यक दिशा निर्देश। प्रभारी ने ऑक्सीजन रुम की तैयारियों की स्थिति से करवाया अवगत।
नोताड़ा. कोरोना के बढ़ते संक्रमण को देखते हुए चिकित्सा व्यवस्था को लेकर अतिरिक्त जिला कलक्टर एयू खान ने शनिवार को देईखेडा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र का दौरा करके अस्पताल का निरीक्षण किया और चिकित्सा व्यवस्था का जायजा लिया। साथ ही चिकित्सा अधिकारी व प्रभारी ललीत किशोर मीणा को निर्देशित करते हुआ कहा कि अस्पताल में आइसोलेशन वार्ड में व्यस्था पुर्ण रखी जाए, और चिकित्सा कर्मीयों कि टीमें गठित करके घर-घर सर्वे करवाया जाए।आईएलाई मरीजों को दवा देकर उपचार कि जाए साथ ही अस्पताल पहुंचने वालें मरीजों व तीमंदारों को बिना मास्क के अस्पताल परिसर में प्रवेश नहीं दिया जाए। जिसके बाद कोविड वैक्सीनेशन कि प्रगति रिपोर्ट कि जांच की। इस दौरान नायब तहसीलदार राजेन्द्र कुमावत,सुचना सहायक धर्मेंद्र जांगीड,पीएचएस मुकेश शर्मा, डॉ अनमोल मीणा,आदी मौजूद रहे।