16 फ़रवरी 2026,

सोमवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

10 पंचायतों में 2.73 करोड़ के 31 कार्य स्वीकृत

ग्रामीण विकास एवं पंचायतीराज विभाग की महात्मा गांधी नरेगा योजना के तहत जिले की 10 ग्राम पंचायतों में जिला कलक्टर अंतर सिंह नेहरा ने 31 कार्यों के लिए 2 करोड़ 73 लाख 50 हजार 26 रुपए स्वीकृत किए।

2 min read
Google source verification

बूंदी

image

pankaj joshi

May 15, 2020

10 पंचायतों में 2.73 करोड़ के 31 कार्य स्वीकृत

10 पंचायतों में 2.73 करोड़ के 31 कार्य स्वीकृत

10 पंचायतों में 2.73 करोड़ के 31 कार्य स्वीकृत
- महात्मा गांधी नरेगा योजना
बूंदी. ग्रामीण विकास एवं पंचायतीराज विभाग की महात्मा गांधी नरेगा योजना के तहत जिले की 10 ग्राम पंचायतों में जिला कलक्टर अंतर सिंह नेहरा ने 31 कार्यों के लिए 2 करोड़ 73 लाख 50 हजार 26 रुपए स्वीकृत किए।
जिला परिषद के मुख्य कार्यकारी अधिकारी मुरलीधर प्रतिहार ने बताया कि पंचायत समिति हिण्डोली कि 4 ग्राम पंचायतों के 14 कार्यों के लिए 1.39 करोड़ रुपए स्वीकृत किए। जिनमें ग्राम पंचायत बडगांव में 5 कार्यों के लिए 61 लाख, बड़ौदिया में 2 कार्यों के लिए 9 लाख, सांवतगढ़ में 3 कार्यों के लिए 28.50 लाख तथा धोवड़ा में 4 कार्यों के लिए 41.21 लाख रुपए स्वीकृत किए। इसी प्रकार पंचायत समिति केशवरायपाटन की 4 ग्राम पंचायतों में 9 कार्यों के लिए 51 लाख रुपए स्वीकृत किए। जिनमें ग्राम पंचायत करवाला की झोंपडिय़ा में एक कार्य के लिए 10.16 लाख, बालोद में 3 कार्यों के लिए 28.97 लाख, फौलाई में एक कार्य के लिए 8.92 लाख तथा सखावदा पंचायत में 3 कार्यों के लिए 3 लाख रुपए स्वीकृत किए। साथ ही पंचायत समिति बूंदी की 2 ग्राम पंचायतों के 8 कार्यों के लिए 82.66 लाख रुपए स्वीकृत किए। जिनमें ग्राम पंचायत माटूंदा में 3 कार्यों के लिए 22.22 लाख तथा सीलोर पंचायत में 5 कार्यों के लिए 60.43 लाख रुपए स्वीकृत किए। सीइओ प्रतिहार ने बताया कि संबंधित ग्राम पंचायतें स्वीकृति के अनुसार ग्रेवल सडक़, पौधारोपण, ड्रेन खुदाई, खाई फेंसिंग, तलाई निर्माण, नाड़ी निर्माण आदि कार्य करवा सकेंगी।
60 हजार 728 परिवारों को मिला रोजगार
बूंदी. जिले में महात्मा गांधी नरेगा योजना के तहत काम की मांग करने वाले जॉबकार्डधारी परिवारों की संख्या 60 हजार 728 हो गई। इनकों ग्राम पंचायतों ने रोजगार से जोड़ दिया। जिला परिषद के मुख्य कार्यकारी अधिकारी मुरलीधर प्रतिहार ने बताया कि वर्तमान में जिले की 182 ग्राम पंचायतों में प्रति पंचायत औसतन 330 परिवारों को रोजगार उपलब्ध करवा दिया। साथ ही रोजगार की सुनिश्चितता के लिए ग्राम पंचायतों में पर्याप्त नवीन कार्य भी स्वीकृत किए जा रहे हैं। उन्होंने बताया कि कोरोना वायरस के चलते आने वाले प्रवासी जॉबकार्डधारी परिवारों को भी संबंधित ग्राम पंचायत में 100 दिवस रोजगार उपलब्धता के लिए सभी आवश्यक कदम उठाए जा रहे हंै। उन्होंने बताया कि वर्तमान में बूंदी पंचायत समिति की 30 ग्राम पंचायतों में 10 हजार 829 परिवारों को रोजगार उपलब्ध करवाया जा रहा है। इसी प्रकार हिण्डोली पंचायत समिति की 42 ग्राम पंचायतों में 12 हजार 317, के. पाटन की 46 ग्राम पंचायतों में 15 हजार 973, नैनवां की 33 ग्राम पंचायतों में 11 हजार 850 तथा तालेड़ा की 31 ग्राम पंचायतों में 9 हजार 759 परिवारों को रोजगार उपलब्ध करवाया जा रहा है।